अनाउंसमेंट

Facebook कंटेंट प्रोटेक्शन नाम की एक सुविधा देने जा रहा है, यह क्रिएटर्स के लिए एक नया मोबाइल टूल है जो ऑटोमेटिक तरीके से आपकी ओरिजनल रील्स को सुरक्षित रखता है, जब Facebook या Instagram पर उन रील्स से मैच होने वाला कंटेंट मिलता है, तब यह आपको अलर्ट करता है. अगर आपके कंटेंट का उपयोग आपकी परमिशन के बिना हुआ है, तो इस टूल की मदद से आप संबंधित के खिलाफ़ एक्शन ले सकते हैं.
आपका ओरिजनल कंटेंट आपकी पहचान है और आपके पास इसे सुरक्षित रखने वाले टूल्स होने चाहिए. इसीलिए हमने कंटेंट प्रोटेक्शन टूल बनाया है - यह Facebook ऐप में आपके प्रोफ़ेशनल डैशबोर्ड में मिलने वाला एक ऐसा नया टूल है, जो बेहद कारगर, लेकिन बड़ा ही आसान है. यह आपकी रील्स को सुरक्षित रखने और आपके क्रिएटिव काम पर कंट्रोल बनाए रखने में आपके काम आता है. इस साल हमारा फ़ोकस लगातार इस बात पर है कि ऑथेंटिक क्रिएटर्स को Facebook पर आगे बढ़ने में मदद की जाए.
Facebook पर निश्चिंत होकर पोस्ट करना है, तो कंटेंट प्रोटेक्शन टूल के लिए एनरोल करें
कंटेंट प्रोटेक्शन टूल के लिए एनरोल कर लेने के बाद, आप Facebook पर जो भी ओरिजनल रील पोस्ट करेंगे, उसकी सुरक्षा अपने आप बढ़ जाएगी. आप इस टूल के लिए एनरोल करने से पहले पोस्ट की गई उन रील्स की भी सुरक्षा बढ़ा सकते हैं, जो इस टूल से जुड़ी शर्तें पूरी करती हैं. इसके लिए उन रील को कभी भी मैन्युअल रूप से चुना जा सकता है, जिनकी सुरक्षा बढ़ानी है.
कंटेंट प्रोटेक्शन टूल Facebook और Instagram को लगातार स्कैन करके देखता रहता है कि कोई कंटेंट, प्रोटेक्शन वाली आपकी Facebook रील से मैच तो नहीं हो रहा, फिर वह आपके ओरिजनल कंटेंट से पूरी तरह मैच हो या कुछ हद तक. कंटेंट प्रोटेक्शन, आपकी रील्स के संभावित मैच का पता लगाने के लिए Meta के Rights Manager वाली मैचिंग टेक्नोलॉजी का ही इस्तेमाल करता है, लेकिन यह मोबाइल के लिए बना है और खास तौर पर क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है.
जब हमें कोई मैच मिलेगा, तब आपको नोटिफ़िकेशन मिलेगा और आप मैचिंग कंटेंट के बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं, जैसे कि उसके व्यू, अकाउंट के फ़ॉलोअर्स की संख्या और भी बहुत कुछ. इसके बाद आप Facebook ऐप के ज़रिए ही कोई एक्शन लेने का फ़ैसला ले सकते हैं.


मैच करने वाले कंटेंट को ट्रैक करने, ब्लॉक करने या रिलीज़ करने के लिए अपने डैशबोर्ड का रिव्यू करें
प्रोफ़ेशनल डैशबोर्ड में मैच का रिव्यू करते समय आप तीन तरह के एक्शन ले सकते हैं:
ट्रैक करें: मैचिंग रील को दूसरे यूज़र्स को दिखाते रहें. साथ ही, उसकी परफॉर्मेंस के बारे में भी जानकारी रखें, यह आपकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग होती है. आप कभी भी डैशबोर्ड में जाकर कोई दूसरा एक्शन ले सकते हैं. आप Facebook पर, शर्तें पूरी करने वाले चुने हुए, ट्रैक किए गए मैच के लिए एट्रिब्यूशन लिंक भी जोड़ सकते हैं, जिससे रील पर एक लेबल लग जाता है, जो यह बताता है कि ओरिजनल रूप से कंटेंट आपका है और यह लेबल आपके पेज या प्रोफ़ाइल से लिंक रहता है.
ब्लॉक करें: मैचिंग रील को Facebook या Instagram पर दिखाई देने से रोकें. हालाँकि, इससे हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर रील का डिस्ट्रीब्यूशन कम हो जाएगा, लेकिन इससे दूसरे अकाउंट के खिलाफ़ सीधे तौर पर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा.
रिलीज़ करें: अपना क्लेम रिलीज़ करें और रील को हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर दिखने दें. ऐसा करने पर यह मैचिंग पोस्ट आपके मैच डैशबोर्ड से पूरी तरह हट जाएगी, जिसका मतलब है कि अब आप इसकी परफ़ॉर्मेंस नहीं देख पाएँगे.


चुनें कि कौन आपकी रील्स का उपयोग कर सकता है
अगर आपने कुछ अकाउंट्स को आपका कंटेंट उपयोग करने की परमिशन दी है, तो आप उन्हें “परमिशन लिस्ट” में जोड़ सकते हैं, ताकि उनके मैच आपको फ़्लैग न किए जाएँ. कंटेंट प्रोटेक्शन “ओवरव्यू” टैब → “टूल्स” → “परमिशन लिस्ट” पर जाकर किसी भी समय ऐसे अकाउंट्स को अपनी “परमिशन लिस्ट” में जोड़ें.

हमारे पास ऐसे प्रोसेस भी हैं जिनसे यह पक्का हो सके कि कंटेंट ओनर अपने ओरिजनल कंटेंट को प्रोटेक्ट कर सकते हैं, वह भी तब, जब कोई दूसरा अकाउंट उस कंटेंट को प्रोटेक्ट करने की कोशिश करता है. इनमें उन मामलों पर विवाद करने की सुविधा शामिल है, जिनमें किसी दूसरे अकाउंट ने आपके ओरिजनल काम के किसी हिस्से को सुरक्षित करने की कोशिश की हो और हमारे IP रिपोर्टिंग चैनल के ज़रिए कॉपीराइट हटाने की रिक्वेस्ट सबमिट की हो.
क्या आप शुरुआत करने के लिए तैयार हैं? चेक करें कि क्या आपके पास एक्सेस है या अप्लाई करें.
अभी, हमारे Facebook कंटेंट मॉनेटाइज़ेशन प्रोग्राम में उन क्रिएटर्स के लिए कंटेंट प्रोटेक्शन का ऑटोमेटिक एक्सेस उपलब्ध है जो ईमानदारी और कंटेंट ओरिजनल होने के स्टैंडर्ड्स को पूरा करते हैं. Facebook मोबाइल ऐप में कंटेंट प्रोटेक्शन का एक्सेस उन क्रिएटर्स को भी मिल रहा है जो Rights Manager का इस्तेमाल करते हैं.
अगर आप इसकी शर्तें पूरी करते हैं, तो आपको फ़ीड, प्रोफ़ेशनल डैशबोर्ड और प्रोफ़ाइल में नोटिफ़िकेशन दिखेंगे. आप प्रोफ़ेशनल डैशबोर्ड → कंटेंट → कंटेंट प्रोटेक्शन पर जाकर भी कंटेंट प्रोटेक्शन टूल चेक कर सकते हैं.
क्या आपको लगता है कि आपको एक्सेस की ज़रूरत है, लेकिन आपको अभी तक हमसे कोई कम्युनिकेशन नहीं मिला है? आप यहाँ अप्लाई कर सकते हैं.


कंटेंट प्रोटेक्शन के ज़रिए अपने कंटेंट को सुरक्षित रखने के बेहतरीन तौर-तरीके
आपका कंटेंट सुरक्षित है यह पक्का करने के लिए Facebook पर पोस्ट करें: कंटेंट प्रोटेक्शन उन रील्स के लिए काम करता है जिन्हें आप सीधे Facebook पर पोस्ट करते हैं, हालाँकि यह Facebook और Instagram दोनों पर मैच का पता लगाता है. "Facebook पर शेयर करें" का उपयोग करके Instagram से क्रॉसपोस्टिंग किए जाने वाले कंटेंट का भी मैच खोजा जाता है.
अपनी रील्स को Facebook पर जल्दी शेयर करें. इससे यह पक्का करने में मदद मिलती है कि आपका काम शुरू से ही सुरक्षित रहे.
इसे ज़िम्मेदारी से उपयोग करें: अगर आप बार-बार उन रील्स पर क्लेम करने और एक्शन लेने की कोशिश करते हैं, जिनके ओनर आप नहीं हैं, तो कंटेंट प्रोटेक्शन फ़ीचर का गलत उपयोग करने की वजह से आपके अकाउंट पर रोक लग सकती है या आपसे एक्सेस वापस लिया जा सकता है. याद रखें, अगर हमारे सिस्टम को लगता है कि अपलोड की गई रील्स प्रोटेक्शन पाने की शर्तें पूरी नहीं करती हैं, तो पोस्ट करने के बाद प्रोटेक्शन हटा दिया जाएगा. रिएक्शन वीडियो या कंपाइलेशन आम उदाहरण हैं, जिन्हें आमतौर पर प्रोटेक्शन के दायरे से बाहर रखा जाता है. हमारी सलाह है कि जो रील इन स्टैंडर्ड को पूरा नहीं करतीं, उनसे प्रोटेक्शन हटा दें. इसके लिए आपको प्रोफ़ेशनल डैशबोर्ड में रील की प्रोटेक्शन सेटिंग्स को एडजस्ट करना होगा.
आज ही अपने कंटेंट को सुरक्षित करना शुरू करें.