अनाउंसमेंट

Facebook कंटेंट मॉनेटाइज़ेशन के ज़रिए पैसे कमाने के लिए नए सुझाव. अपनी कमाई बढ़ाने का तरीका जानें.

30 मार्च 2026

ज़रूरी बातें:

Facebook ने 2025 में क्रिएटर्स को लगभग $3 बिलियन का पेमेंट किया. $3 बिलियन के इस पेआउट में से 60% पैसे Reels के लिए और बाकी के पैसे स्टोरीज़, फ़ोटो और टेक्स्ट पोस्ट के लिए दिए गए.

हम आपको नए सुझाव और जाने-माने तरीके बताने जा रहे हैं, ताकि Facebook पर आपकी कमाई बढ़ाई जा सके.

जानें कि योग्य व्यू, देखे जाने का समय और एंगेजमेंट, इन सभी का आपकी Reels, स्टोरीज़, फ़ोटो और टेक्स्ट पोस्ट से होने वाली कमाई पर क्या असर पड़ता है.

हम आपकी कमाई और परफ़ॉर्मेंस की ज़्यादा स्पष्ट जानकारी देने वाले नए मीट्रिक भी पेश करने वाले हैं.

Facebook में हम आपके जुनून को प्रोफ़ेशन में बदलने में आपकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आज हम इस बारे में विस्तार से बताने वाले हैं कि हमारा कंटेंट मॉनेटाइज़ेशन प्रोग्राम कैसे काम करता है. इस दौरान नए जाने-माने तरीके और मीट्रिक भी बताई जाएँगी, जिनसे आपको अपने पेआउट बढ़ाने में मदद मिलेगी.


Facebook पर आपकी कमाई कैसे होती है


हमारे कंटेंट मॉनेटाइज़ेशन प्रोग्राम को इस तरह बनाया गया है कि आपको अपने उस दिलचस्प कंटेंट के लिए रिवॉर्ड मिले, जिसे आपकी कम्युनिटी बहुत पसंद करती है. आप अपने बनाए गए लगभग हर तरह के कंटेंट से पैसे कमा सकते हैं: रील, स्टोरीज़, फ़ोटो और यहाँ तक कि टेक्स्ट पोस्ट से भी.


पेआउट आपको अपने कंटेंट की परफ़ॉर्मेंस के आधार पर मिलता है, यानी आपकी अनुमानित कमाई आपके कंटेंट को मिलने वाले योग्य व्यू पर आधारित होती है. “योग्य व्यू” का मतलब है कि सभी व्यू की गिनती मॉनेटाइज़ेशन में नहीं होती है. हम दोहराए गए व्यू, पाँच सेकंड से कम समय के व्यू या ऐसे कंटेंट पर मिले व्यू को शामिल नहीं करते हैं, जो हमारी पार्टनर या कंटेंट मॉनेटाइज़ेशन पॉलिसी के अनुसार नहीं हैं. आपके पेआउट पर और दूसरी चीज़ों का असर भी पड़ सकता है, जैसे:


देखे जाने का समय: जब यूज़र्स रील या स्टोरी को ज़्यादा देर तक देखते हैं, तब क्रिएटर्स को ज़्यादा पेआउट मिल सकता है. अलग-अलग अवधि वाला कंटेंट बनाकर देखें, ताकि आपको पता चल सके कि किस अवधि के कंटेंट को आपकी ऑडियंस सबसे ज़्यादा समय तक देखती है और उसे सबसे ज़्यादा योग्य व्यू मिलते हैं. ऐसा करने से आप अपनी कमाई बढ़ा पाएँगे.

एंगेजमेंट: जब आपकी ऑडियंस रिएक्शन देती है, कमेंट करती है और शेयर करती है, तो इससे हमें पता चलता है कि आपका कंटेंट उन्हें पसंद आ रहा है. इससे आप डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको ज़्यादा व्यू मिल सकते हैं और आखिर में आपकी कमाई भी बढ़ सकती है.

दुनिया भर में पहुँच: आपका पेआउट उस क्षेत्र के आधार पर भी बदल सकता है, जहाँ आपका कंटेंट देखा जाता है.

कंटेंट की क्वालिटी और ओरिजनैलिटी: आपकी यूनीक वॉइस और नज़रिया ही आपके कंटेंट को खास बनाता है. अच्छी क्वालिटी के ओरिजनल कंटेंट का सुझाव दिए जाने और उससे कमाई होने की संभावना ज़्यादा होती है.


नए मीट्रिक की मदद से अपनी कमाई को ट्रैक करें


आपको अपनी परफ़ॉर्मेंस की स्पष्ट जानकारी देने के लिए, हम आपके प्रोफ़ेशनल डैशबोर्ड में नए मीट्रिक पेश कर रहे हैं, जिनमें ये शामिल हैं:


योग्य व्यू: आपके कंटेंट पर मिले उन व्यू की संख्या, जो कमाई करने के योग्य हो सकते हैं.

कमाई की दर: हर 1,000 योग्य व्यू पर होने वाली अनुमानित कमाई.


हम आपको ऐसे बारह अलग-अलग कारण भी बताएँगे, जिनकी वजह से भी आपके व्यू मॉनेटाइज़ेशन के योग्य नहीं हो पाते:


आपने मॉनेटाइज़ेशन बंद कर दिया था: उस दौरान कंटेंट को मिले व्यू, जब मॉनेटाइज़ेशन बंद था, क्योंकि आपने विज्ञापन बंद कर दिए थे.

आपके पेज पर मॉनेटाइज़ेशन बंद होना: ऐसे समय पर व्यू मिलना, जब आपके पेज पर किसी समस्या की वजह से मॉनेटाइज़ेशन बंद था.

पेआउट अकाउंट सेट न किया जाना: ऐसे समय पर व्यू मिलना, जब आपका पेआउट अकाउंट पूरी तरह से सेट न होने की वजह से मॉनेटाइज़ेशन पर रोक लग गई थी.

कंटेंट में हमारी पॉलिसी का पालन नहीं किया जाना: ऐसे कंटेंट पर व्यू मिलना, जिसे हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से फ़्लैग किया गया है. और जानें

किसी दूसरे व्यक्ति या पेज से क्रॉसपोस्ट किया गया कंटेंट: किसी अन्य Facebook पेज से क्रॉसपोस्ट किए गए कंटेंट पर मिले व्यू, जो पेज न तो आपका है और न ही आप उसे मैनेज करते हैं. यह नियम Instagram से क्रॉसपोस्ट किए गए कंटेंट पर लागू नहीं होता. और जानें

नॉन-पब्लिक कंटेंट: नॉन-पब्लिक कंटेंट पर मिले व्यू, जो मॉनेटाइज़ेशन के लिए योग्य नहीं हैं.

कॉपीराइट रिव्यू की वजह से कमाई होल्ड पर है: कॉपीराइट क्लेम रिव्यू की वजह से कमाई होल्ड पर होने के दौरान कंटेंट पर मिले व्यू.

कंटेंट की अवधि 10 सेकंड से कम है: कंटेंट की अवधि 10 सेकंड से कम है और मॉनेटाइज़ेशन के योग्य नहीं है.

बार-बार मिलने वाले व्यू: एक ही सेशन के दौरान एक ही दर्शक से मिलने वाले कई व्यू, जिन्हें मॉनेटाइज़ेशन के योग्य नहीं माना जा सकता.

देखे जाने का समय 5 सेकंड से कम है: 5 सेकंड से कम देखे जाने का समय बहुत ही कम होता है और इतने कम समय वाले व्यू मॉनेटाइज़ नहीं किए जा सकते.

प्रतिबंधित यूज़र्स की एक्टिविटी: ऐसे समय के व्यू, जब आप पर यूज़र से जुड़ा कोई प्रतिबंध लगा हुआ था और आप मॉनेटाइज़ नहीं कर पा रहे थे.

अन्य: इसमें बताई गई वजहों का कोई भी कॉम्बिनेशन या कोई और परिस्थिति शामिल हो सकती है.


अपने व्यू और देखे जाने के समय को बढ़ाने का तरीका जानने के लिए ये नए मीट्रिक देखें. जितने ज़्यादा लोग आपका कंटेंट देखेंगे, आप उतनी ज़्यादा कमाई कर सकते हैं.


अपनी कमाई बढ़ाने के जाने-माने तरीके


हमारे मॉनेटाइज़ेशन टूल्स का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने में आपके काम आने वाले कुछ सुझाव यहाँ बताए गए हैं:


अलग-अलग तरह के कंटेंट के साथ प्रयोग करें: आप रील्स, स्टोरीज़, फ़ोटो और टेक्स्ट पोस्ट से पैसे कमा सकते हैं. देखें कि आपकी ऑडियंस को क्या पसंद आ रहा है और किन चीज़ों से आपको बेहतरीन परिणाम मिल रहे हैं.

ओरिजनल कंटेंट बनाएँ: आपकी यूनीक वॉइस ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है. हम ऐसे ओरिजनल कंटेंट को प्राथमिकता देते हैं, जो आपका नज़रिया दिखाता है और आपकी कम्युनिटी को एंगेज करता है.

एंगेजमेंट बेट से बचना: “आखिर तक देखें” जैसे प्रॉम्प्ट के ज़रिए एंगेजमेंट बढ़ाने की कोशिश न करें, जब तक कि आखिरी तक कंटेंट देखना, दर्शक के लिए वाकई में सार्थक और प्रासंगिक हो.

Facebook पर अपनी ऑडियंस के हिसाब से अपना कंटेंट बनाएँ और शेयर करें: इस बात का ध्यान रखें कि कौन-सा कंटेंट अच्छा परफ़ॉर्म कर रहा है और आपकी ऑडियंस कमेंट में क्या कह रही है. इससे आपको उनकी पसंद का ज़्यादा कंटेंट बनाने में मदद मिलेगी.

अपने योग्य व्यू और देखे जाने का समय बढ़ाएँ: जितने ज़्यादा लोग आपकी रील और स्टोरीज़ देखेंगे, आपकी कमाई उतनी ज़्यादा बढ़ेगी. अलग-अलग अवधि वाला कंटेंट बनाकर देखें, ताकि आपको पता चल सके कि किस अवधि के कंटेंट को आपकी ऑडियंस सबसे ज़्यादा समय तक देखती है और उसे सबसे ज़्यादा योग्य व्यू मिलते हैं. ऐसा करने से आप अपनी कमाई बढ़ा पाएँगे.

इस बात पर ध्यान दें कि लोग आपके कंटेंट के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं: रिएक्शन, कमेंट और शेयर ऐसे सिग्नल हैं, जो बताते हैं कि आपका कंटेंट लोगों को अच्छा लग रहा है या नहीं. इससे आपके कंटेंट की परफ़ॉर्मेंस बेहतर हो सकती है.


आज ही कमाई करना शुरू करें


हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि आप Facebook पर किस तरह का कंटेंट बनाएँगे और उससे कितना कमाएँगे. कंटेंट मॉनेटाइज़ेशन एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसमें फ़िलहाल सिर्फ़ आमंत्रण के ज़रिए ही शामिल हो सकते हैं. हालाँकि, अगर आपको इस प्रोग्राम में शामिल होना है, तो Facebook मोबाइल ऐप पर अपने प्रोफ़ेशनल डैशबोर्ड में जाएँ और “मॉनेटाइज़ेशन” टैब चुनने के बाद “कंटेंट मॉनेटाइज़ेशन” को चुनें और वहाँ मौजूद फ़ॉर्म भरकर अपनी दिलचस्पी दिखा सकते हैं.


अगर आप कोई जाने-माने क्रिएटर हैं और Facebook पर अभी आए हैं (या फिर से अपनी शुरुआत कर रहे हैं), तो आप हमारे नए क्रिएटर फ़ास्ट ट्रैक प्रोग्राम का फ़ायदा ले सकते हैं. योग्यता से जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें और यहाँ अप्लाई करें.


हम आपको सफल बनाने में काम आने वाले नए-नए तरीके तलाशते रहते हैं और इस मामले में जल्द ही नए अपडेट आपको देंगे.


अधिक पढ़ें

/
41

हमसे जुड़ें

साइन अप करके ख़ास अंदरूनी सुझाव, विशेषज्ञ सलाह और क्रिएटर से जुड़ी ताज़ा ख़बरें पाएँ.