TOOLS

टूल्स

एफ़िलिएट के ज़रिए कमाई करें

अपनी पसंदीदा चीज़ों को Facebook पर शेयर करके पैसे कमाएँ.

देखें कि आपके मार्केट में कौन-से एफ़िलिएट पार्टनर उपलब्ध हैं


शर्तें देखें

Facebook पर एफ़िलिएट के लिए योग्य होने के लिए, आपको ये करना होगा:


आपका Facebook पेज या प्रोफ़ेशनल मोड में प्रोफ़ाइल होनी चाहिए

भागीदार पार्टनर्स के साथ एफ़िलिएट के रूप में रजिस्टर होना

एफ़िलिएट पार्टनर की प्रासंगिक पॉलिसी और योग्यता से जुड़ी शर्तों का पालन करना होगा

आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए

जो क्रिएटर्स अच्छी क्वालिटी का कंटेंट बनाएँगे, वे एफ़िलिएट लिंक को सीधे अपने कंटेंट में प्रमुख बैनर के साथ डाल सकेंगे. इससे आपकी ऑडियंस के लिए आपके सुझाए गए प्रोडक्ट खरीदना आसान हो जाएगा और आप ज़्यादा कमाई भी कर सकेंगे.

एफ़िलिएट प्रोडक्ट के बारे ा

पार्टनर एफ़िलिएट प्रोग्राम से सीधे अपने कंटेंट में प्रोडक्ट जोड़ें. आप प्रोडक्ट के नाम या कैटेगरी से सर्च कर सकते हैं और प्रोडक्ट के कमीशन रेट, विवरण, फ़ोटो और यूज़र के रिव्यू देख सकते हैं.

शॉपिंग को आसान बनाएँ

अपनी ऑडियंस के लिए आपके सुझाए गए प्रोडक्ट को खरीदना आसान बनाएँ. जिन क्रिएटर्स ने अपने एफ़िलिएट प्रोग्राम अकाउंट को Facebook एफ़िलिएट पार्टनरशिप से कनेक्ट किया है, उनके टैग किए गए प्रोडक्ट उनकी पोस्ट में एफ़िलिएट बैनर के रूप में दिखाई देंगे, ताकि उनकी ऑडियंस एक क्लिक से उनके कंटेंट से ऐप में प्रोडक्ट पेज पर जा सके.

एफ़िलिएट प्रोग्राम पार्टनर्स से कमीशन पाना

आपके लिंक का उपयोग करके आपकी ऑडियंस द्वारा की गई खरीदारी पर कमीशन पाएँ. आसान एफ़िलिएट मॉडल के ज़रिए ब्रां के साथ कोलेबरेट करें, संभावित कमीशन की राशि पहले ही देख लें, आपको ब्रांड्स के साथ किसी तरह की कोई बातचीत नहीं करनी पड़ेगी.

शुरुआत करना

Facebook पर एफ़िलिएट पार्टनरशिप से कमाई करने के लिए पहला कदम बढ़ाएँ

अपने एफ़िलिएट कंटेंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ