GPA
17 जून 2021
अपनी मैसेजिंग स्ट्रेटेजी को आगे बढ़ाना
मैसेजिंग ऐप का उपयोग करके अपनी कम्युनिटी के ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को बेहतर सेवा दें. ऐसा करने के लिए विज्ञापनों का सहारा लें
अगर आपने अपनी मैसेजिंग स्ट्रेटेजी बना ली है और Messenger, WhatsApp और/या Instagram Direct के ज़रिए अपनी कम्युनिटी को बेहतर सेवा दे रहे हैं, तो अब आपको अपनी कम्युनिटी के ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचने के बारे में सोचना चाहिए. विज्ञापनों का उपयोग अपनी मैसेजिंग स्ट्रेटेजी के रूप में करके आप नई ऑडियंस तक पहुँच सकते हैं, क्योंकि विज्ञापनों की मदद से ज़्यादा से ज़्यादा लोग आपकी मैसेजिंग सुविधा का पता करके उसके ज़रिए आपसे इंटरैक्ट कर सकते हैं. ऐसा हमारे तीन में से किसी भी एक मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर किया जा सकता है, इन प्लेटफ़ॉर्म में शामिल हैं- Messenger, WhatsApp और Instagram Direct.
मैसेजिंग विज्ञापनों के मुख्य प्रकार
क्लिक से Messenger या WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन.
ये विज्ञापन लोगों को Messenger या WhatsApp* पर भेजते हैं, जिससे कि वे आपके संगठन के साथ बातचीत कर सकें.
सरकारी संगठन होने के नाते, आप क्लिक से Messenger या WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का उपयोग नीचे दिए गए कामों के लिए कर सकते हैं:
- पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट (PSA) या शैक्षिक जानकारी पर प्रतिक्रिया करने वाले लोगों तक पहुँचें और उन्हें एंगेज रखें. जैसे, आपने COVID-19 वैक्सीन की सुरक्षा से जुड़ा वीडियो शेयर किया और अब आप लोगों को बताना चाहते हैं कि आपका संगठन Messenger के ज़रिए वैक्सीन सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए उपलब्ध है. तो आप उन लोगों तक पहुँचने के लिए मैसेज उद्देश्य का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके वीडियो के साथ एंगेज हुए और आपके साथ Messenger पर इंटरैक्ट कर सकते हैं.
- Facebook या Instagram पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के ज़रिए लोगों को अपने WhatsApp चैटबॉट पर लाएँ. जैसे, मान लें कि आपने सरकार द्वारा चलाए जाने वाले रोज़गार सहायता प्रोग्राम से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए हाल ही में WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है और आप इस प्रोग्राम का प्रमोशन अपने Facebook पेज या Instagram प्रोफ़ाइल पर करना चाहते हैं. यहाँ आप ट्रैफ़िक उद्देश्य का उपयोग कर सकते हैं, ताकि आप प्रोग्राम से जुड़े विज्ञापन देखने वाले लोगों को सीधे WhatsApp चैटबॉट पर भेज सकें.
- सरकारी सेवा के लिए लोगों को रजिस्टर करें. जैसे, अगर आप चाहते हैं कि लोग सामाजिक भलाई से जुड़े पैकेज के लिए साइन अप करें और इसके लिए आप WhatsApp बॉट के ज़रिए इन पैकेज के बारे में ज़रूरी जानकारी शेयर कर रहे हैं. यहाँ आप कन्वर्जन उद्देश्य का उपयोग कर सकते हैं, ताकि आप पहले भी अपनी वेबसाइट पर सामाजिक भलाई से जुड़े कंटेंट के साथ एंगेज हो चुके लोगों को टार्गेट कर सकें और उन्हें अपना WhatsApp बॉट भेज सकें.
नोट: कन्वर्जन उद्देश्य का उपयोग करने के लिए आपको अपनी वेबसाइट पर Facebook पिक्सेल इंस्टॉल करना होगा. आप कन्वर्जन API का उपयोग भी कर सकते हैं, यह एक ऐसा Facebook टूल है जिसकी मदद से आप सीधे अपने सर्वर से वह डेटा शेयर कर सकते हैं जिसके लिए आपके पास सभी ज़रूरी अधिकार और परमिशन हैं.
कन्वर्जन API के बारे में यहाँ ज़्यादा जानें.
Apple के iOS 14 में हुए बदलावों से आपके विज्ञापन दिखाने के अनुभव पर भी असर पड़ सकता है - ज़्यादा जानकारी के लिए यह न्यूज़रूम पोस्ट पढ़ें.
क्लिक से Instagram Direct पर ले जाने वाले विज्ञापन
क्लिक से Instagram Direct पर ले जाने वाले विज्ञापन लोगों को विज्ञापन से सीधे आपके संगठन के साथ बातचीत करने के लिए भेज देते हैं. आपके विज्ञापन सिर्फ़ Instagram पर चलेंगे और उन लोगों को दिखाए जाएँगे जो Instagram Direct पर आपके साथ चैट कर सकते हैं. यहाँ, क्लिक से WhatsApp या Messenger पर ले जाने वाले विज्ञापनों के समान ही, आप मैसेज उद्देश्य का उपयोग कर सकते हैं, ताकि आप उन लोगों तक पहुँच सकें जो आपके विज्ञापनों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं.
Messenger में प्रायोजित मैसेज
Messenger में प्रायोजित मैसेज की मदद से आप Messenger ऐप में सीधे उन लोगों को जानकारी और अपडेट भेज सकते हैं जिनके साथ आपके संगठन का इंटरैक्शन होता है. अगर आप लोगों को ठीक उनके हिसाब से बनाए गए मैसेज भेजना चाहते हैं, तब ये प्रायोजित मैसेज ख़ास तौर से मददगार होते हैं.
जैसे, अगर आप Facebook या Instagram पर वैक्सीन सुरक्षा के बारे में उन लोगों को फिर से एंगेज करना चाहते हैं जो आपसे पहले भी कनेक्ट हुए थे, तो आप प्रायोजित मैसेज बना सकते हैं और मैसेज उद्देश्य का उपयोग कर सकते हैं, ताकि आप फिर से एंगेज होने वाले लोगों को वैक्सीन की उपलब्धता या उम्र से जुड़ी योग्यता की जानकारी दे सकें.
मैसेजिंग से जुड़ा इकोसिस्टम बनाना
मैसेजिंग इकोसिस्टम की मदद से आप ऐसा कैंपेन बना सकते हैं जो लोगों को आपकी मैसेजिंग सुविधा (जैसे चैटबॉट) से जोड़ने के इर्द-गिर्द घूमता हो. साथ ही, जिसके ज़रिए वे लोग फिर से एंगेज हो सकें जो आपके साथ इंटरैक्ट करते हैं.
मैसेजिंग इकोसिस्टम से जुड़ा उदाहरण यहाँ देखें.

कैंपेन: इस कैंपेन का उद्देश्य है क्लिक से Messenger पर ले जाने वाले विज्ञापनों के ज़रिए जागरूकता और ट्रैफ़िक बढ़ाना.
मैसेजिंग अनुभव: इससे पता चलता है कि आप आने वाले मैसेज का जवाब किस तरह देंगे, किसी कर्मचारी की मदद से, ऑटोमेशन सिस्टम के ज़रिए या फिर दोनों को मिलाकर. अगर आप कई सवालों के जवाब तेज़ी से और ज़्यादा लोगों को देना चाहते हैं, तो आप एक ऑटोमेटेड मैसेजिंग सुविधा बना सकते हैं, जैसे चैटबॉट मैसेजिंग का उपयोग करना, ताकि आप अपनी कम्युनिटी को तुरंत सटीक जानकारी दे सकें.
फिर से एंगेजमेंट: एक बार आपकी मैसेजिंग सुविधा के साथ किसी व्यक्ति के एंगेज होने के बाद, आप उन्हें फिर से अपने साथ एंगेज कर सकते हैं. ऐसा आप नोटिफ़िकेशन और प्रायोजित मैसेज के ज़रिए समय-समय पर दिए जाने वाले अपडेट और रिमाइंडर की मदद से कर सकते हैं.
क्रिएटिव से जुड़ी ध्यान रखने योग्य बातें
अपनी मैसेजिंग सुविधा की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए Facebook ऐप्स और सेवाओं पर एक से ज़्यादा फ़ॉर्मेट और प्लेसमेंट के उपयोग पर विचार करें.
डिलीवरी और परफ़ॉर्मेंस बढ़ाने के लिए, एसेट का ऐसा कलेक्शन बनाएँ जो सभी उपलब्ध प्लेसमेंट पर चल सके. ख़ास तौर से, वीडियो और स्टैटिक दोनों एसेट को मिलाने से यह पक्का होगा कि आप इन्हें सभी प्लेसमेंट पर चला सकते हैं और बेहतर क्रिएटिव परफ़ॉर्मेंस उपलब्ध करा सकते हैं. नीचे उदाहरण देखें:

सफलता का मूल्यांकन करना
अपनी मैसेजिंग स्ट्रेटेजी के रूप में, सफलता को परिभाषित करना और उसका मूल्यांकन करना ज़रूरी है.
क्लिक से Messenger पर ले जाने वाले विज्ञापन या प्रायोजित मैसेज के लिए, आप नीचे दी गई बातों को ध्यान में रखकर एंगेजमेंट का मूल्यांकन कर सकते हैं:
- मैसेज पर होने वाली बातचीत शुरू होना: वह संख्या जितनी बार लोगों ने कम से कम 7 दिन निष्क्रिय रहने के बाद आपके संगठन को मैसेज भेजना शुरू किया, जो आपके विज्ञापनों को एट्रिब्यूट किए गए.
- मैसेज पर होने वाली हर बातचीत शुरू होने की कॉस्ट: मैसेज पर होने वाली हर बातचीत शुरू होने की औसत कॉस्ट. इस मीट्रिक की गणना मैसेज पर शुरू होने वाली बातचीत की संख्या से खर्च की गई कुल राशि को विभाजित करके की जाती है.
- मैसेजिंग कनेक्शन: उन लोगों की संख्या जिन्हें आपका पेज मैसेज भेज सकता है.
- नए मैसेजिंग कनेक्शन: उन लोगों की संख्या जिन्हें आपके संगठन ने मैसेजिंग कनेक्शन के रूप में जोड़ा, जो आपके विज्ञापनों को एट्रिब्यूट किए गए.
- नए ब्लॉक किए गए मैसेजिंग कनेक्शन: वह संख्या जितनी बार लोगों ने आपके संगठन के साथ मैसेजिंग कनेक्शन को ब्लॉक किया, जो आपके विज्ञापनों को एट्रिब्यूट किए गए.
क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापन के लिए, आप नीचे दी गई बातों को ध्यान में रखकर एंगेजमेंट का मूल्यांकन कर सकते हैं:
- WhatsApp पर बातचीत शुरू होना: आपके विज्ञापनों के ज़रिए होने वाली बातचीत की संख्या
- WhatsApp से दिए जाने वाले जवाब: उन मैसेज की संख्या जिनके जवाब आपने दिए
आप संगठन के लक्ष्यों का मूल्यांकन करके अपने मैसेजिंग कैंपेन की सफलता का मूल्यांकन कर सकते हैं, जैसे कि:
- 'इकनॉमिक रिकवरी प्रोग्राम' के बारे में जागरूकता बढ़ाना
- किसी सर्विस के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन की संख्या
- वैक्सीन के लिए बुक की गई अपॉइंटमेंट की संख्या
विज्ञापनों के ज़रिए अपनी मैसेजिंग स्ट्रेटेजी आगे बढ़ाने से आप ज़्यादा लोगों तक जानकारी पहुँचा सकते हैं और एक बेहतर कम्युनिटी अनुभव दे सकते हैं.
गाइड डाउनलोड करें: सरकारी संगठनों के लिए मैसेजिंग
नोट:
*विज्ञापन के कुछ उद्देश्य सिर्फ़ चुनिंदा देशों में उपलब्ध हैं. ज़्यादा जानने के लिए कृपया अपने Facebook पार्टनर मैनेजर से संपर्क करें. आप 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए क्लिक से Messenger या WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों को टार्गेट नहीं कर सकते. कुछ प्लेसमेंट, डिस्क्लेमर वाले विज्ञापनों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. उदाहरण के लिए, प्रायोजित मैसेज, डिस्क्लेमर वाले विज्ञापनों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
**सोर्स: सरकार से कनेक्ट करना: Ipsos द्वारा उपलब्ध कराई गई कम्युनिटी इनसाइट, (Facebook द्वारा अमेरिका, यूके, इटली, ब्राज़ील और भारत में युवाओं पर अध्ययन करवाया गया), जनवरी 2021



