सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन
·
8 नवंबर, 2023

AI या डिजिटल तरीकों का उपयोग करके बनाए गए राजनैतिक या सामाजिक मुद्दों से जुड़े विज्ञापनों के बारे में जानकारी हासिल करने हेतु लोगों की मदद करना


कुछ मामलों में, हमने विज्ञापनदाताओं के लिए यह ज़रूरी बनाया है कि वे जब भी डिजिटल तरीके से राजनैतिक या सामाजिक मुद्दों से जुड़ा विज्ञापन बनाएँ या उसमें बदलाव करें, तो उसके बारे में खुलासा करें

19 फ़रवरी, 2026 को अपडेट किया गया


सामाजिक मुद्दों, चुनाव और राजनीति (SIEP) से जुड़े सेल्फ़-डिस्क्लोज़र लेबल जल्द ही "डिजिटल रूप से बनाया गया" से "AI से ली गई जानकारी" में बदल जाएगा. इस अपडेट से यह स्पष्ट हो जाता है कि कंटेंट को बनाने या एडिट करने में AI का उपयोग कब किया गया है. इससे यूज़र्स को कंटेंट के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है.


विज्ञापनदाताओं को तब भी यह खुलासा करना होगा, जब सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन असली लगने वाली फ़ोटो, वीडियो या ऑडियो बनाने या एडिट करने के लिए AI का उपयोग करते हैं जो इन चीज़ों को दिखाते हैं:


  • कोई असली व्यक्ति जो कुछ ऐसा कह रहा है या कर रहा है, जो उसने नहीं कहा या नहीं किया.
  • असली दिखने वाला एक ऐसा व्यक्ति, जो कभी था ही नहीं.
  • वास्तविक लगने वाली घटना, जो नहीं हुई थी.
  • असली ईवेंट का बदला गया फ़ुटेज.
  • असली जैसा या कोई असली ईवेंट होने का दावा करने वाला कंटेंट, जो कि सही रिकॉर्डिंग नहीं है.

AI के गैर-महत्वपूर्ण उपयोग (जैसे कि साइज़ बदलना, कलर करेक्शन) के लिए डिस्क्लोज़र ज़रूरी नहीं है. Meta AI द्वारा बनाए या एडिट किए गए SIEP विज्ञापनों के लिए डिस्क्लोज़र लागू करना जारी रखेगा. ऊपर दी गई परिस्थितियों की जानकारी नहीं देने पर विज्ञापन हटाया जा सकता है और बार-बार उल्लंघन के लिए अकाउंट पर जुर्माना लगाया जा सकता है.


लोगों की उम्मीदें बढ़ने और टेक्नोलॉजी बेहतर होने के साथ-साथ, हम विशेषज्ञों, विज्ञापनदाताओं, पॉलिसी स्टेकहोल्डर और इंटस्ट्री पार्टनर्स के साथ मिलकर AI-जेनरेटेड कंटेंट को लेबल करने के अपने तरीके को बेहतर बनाना जारी रखेंगे.



3 जनवरी, 2024 को 8 am PST पर अपडेट किया गया


गुरुवार, 11 जनवरी से, सामाजिक मुद्दों, चुनाव और राजनीति से जुड़े विज्ञापनों के लिए नई डिस्क्लोज़र पॉलिसी प्रभावी हो जाएगी. जैसा कि हमने नवंबर में घोषणा की थी, जब भी कोई विज्ञापनदाता नीचे लेख में दी गई घटनाओं को दिखाने के लिए ऐसा विज्ञापन देता है, जिसमें असली लगने वाली फ़ोटो, वीडियो या ऑडियो शामिल है और वह विज्ञापन डिजिटल रूप से या AI से बनाया गया है या बदला गया है, तो उन्हें इसकी जानकारी देनी होगी.


उससे पहले, विज्ञापनदाता यह बताने के लिए, मंगलवार, 9 जनवरी, 10 am PST से एक्टिव विज्ञापनों को अपडेट करना शुरू कर सकते हैं कि उनमें डिजिटल तरीके से बनाया या बदला गया कंटेंट है या नहीं.


ज़्यादा जानकारी के लिए, बिज़नेस हेल्प सेंटर पर जाएँ. API का उपयोग करने वाले विज्ञापनदाता और पार्टनर्स के लिए, कृपया हमारे Meta for Developers रिसोर्स देखें.


पहली बार 8 नवंबर, 2023 को प्रकाशित किया गया


कई बार सामाजिक मुद्दे, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन डिजिटल तरीके का उपयोग करके बनाए जाते हैं, जिनमें AI का उपयोग भी शामिल होता है. कोई विज्ञापन डिजिटल तकनीक से बनाया गया है, यह बात लोगों को आसानी से समझाने के लिए हम एक नई पॉलिसी की घोषणा कर रहे हैं. यह पॉलिसी नए साल से पूरी दुनिया में लागू हो जाएगी.


विज्ञापनदाताों को सामाजिक मुद्दे, चुनाव या राजनीति से जुड़ा कोई ऐसा विज्ञापन दिखाते समय, जिसमें असली दिखने वाली फ़ोटो या वीडियो या फिर सुनने में असली लगने वाले ऑडियो का उपयोग हुआ है, इस बारे में खुलासा करना होगा कि उसे इन कामों के लिए डिजिटल तकनीक से बनाया या बदला गया है:


  • किसी असल व्यक्ति को कुछ ऐसा कहते हुए या करते हुए दिखाना जो कि उसने न तो किया हो और न ही कहा हो; या
  • असली जैसा दिखने वाले व्यक्ति को दिखाना, जो कि असलियत में है ही नहीं या किसी असली जैसी घटना को दिखाना जो कि असल में हुई ही नहीं हो, या फिर किसी असली घटना से फ़ुटेज लेकर तोड़-मरोड़ कर पेश करना, या फिर
  • एक असली जैसी घटना को दिखाना, जो कथित रूप से हुई थी, लेकिन दिखाई गई फ़ोटो, वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग उस ईवेंट की नहीं हो.

ऐसे विज्ञापन चलाने वाले विज्ञापनदाताओं को उन मामलों में यह खुलासा करना ज़रूरी नहीं है, जहाँ कंटेंट को इस तरह से डिजिटल तरीके से बनाया या बदला जाता है कि कंटेंट विज्ञापन में किए गए दावे, कथन या उठाए गए मुद्दों के लिए अप्रासंगिक हो या उसका इससे कोई लेना-देना न हो. इन बदलावों में फ़ोटो के साइज़ को अपने मनमुताबिक एडजस्ट करना, किसी फ़ोटो को क्रॉप करना, उसके रंग को ठीक करना, शार्प करना जैसे अन्य बदलाव शामिल हैं, जब तक कि इनका विज्ञापन से जुड़ी समस्या से लेना-देना न हो.


जब भी कोई विज्ञापनदाता किसी विज्ञापन फ़्लो में यह बताता है कि यह कंटेंट डिजिटल तकनीक से बनाया गया है और कंटेंट में बदलाव किया गया है, तो Meta, ऑडियंस के लिए इस जानकारी को विज्ञापन पर जोड़ता है. यह जानकारी विज्ञापन लाइब्रेरी में भी दिखाई देगी. अगर हम किसी विज्ञापन के रिव्यू के दौरान यह पाते हैं कि कोई विज्ञापनदाता शर्तों के अनुसार हमें विज्ञापन से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दे रहा है, तो हम विज्ञापन को अस्वीकार कर देंगे. बार-बार ऐसा होने पर विज्ञापनदाता पर जुर्माना लग सकता है. विज्ञापन बनाने के प्रोसेस के दौरान जिस खास प्रोसेस से विज्ञापनदाता गुजरेंगे, हम उन्हें उसके बारे में ज़्यादा जानकारी देंगे.


हमेशा की तरह, हम AI या किसी व्यक्ति द्वारा बनाए गए ऐसे कंटेंट को हटा देते हैं, जो हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करता है. हमारे निष्पक्ष फ़ैक्ट-चेकर्स गलत जानकारी फैलाने वाले वायरल कंटेंट को रिव्यू करते हैं और उन्हें रेट करते हैं. हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर किसी भी ऐसे कंटेंट की परमिशन नहीं देते जिसे गलत, तोड़-मरोड़ कर पेश किए गए, कुछ हद तक गलत, या बिना संदर्भ के तौर पर रेट किया गया हो. उदाहरण के लिए, अगर हमारे फ़ैक्ट चेकर्स की नज़र में कोई ऐसा कंटेंट आता है जिसे AI या अन्य डिजिटल टूल का उपयोग करके जानबूझकर लोगों को भ्रमित करने के लिए बनाया या एडिट किया गया है, तो वे उस कंटेंट को "छेड़खानी किया गया कंटेंट" रेट कर सकते हैं.