गैर-लाभकारी संगठन
27 अक्टूबर, 2023
Reels का उपयोग करके और क्रिएटर्स के साथ कोलेबरेट करके अपनी अलग पहचान बनाएँ
जानें कि इस गिविंग सीज़न में पार्टनरशिप वाला कंटेंट आपके फ़ंड जुटाने से जुड़े प्रयासों को किस तरह ज़्यादा असरदार बना सकता है.
25 जून, 2024 को अपडेट किया गया: चैरिटेबल गिविंग टूल्स देश के हिसाब से अलग-अलग होते हैं. यह देखने के लिए कि आपके लिए कौन-से टूल्स उपलब्ध हैं, हमारे टूल्स और सॉल्यूशन पेज पर जाएँ.
Reels पर क्रिएटर्स के साथ कोलेबरेट करना गिविंग सीज़न की आपकी स्ट्रेटेजी को असरदार बनाने और आपके फ़डरेज़र पर इसके पड़ने वाले प्रभाव को बढ़ाने का शानदार तरीका हो सकता है. यहाँ कंटेंट क्रिएटर के साथ कोलेबरेट करने के कुछ क्विक टिप्स दिए गए हैं:
उन क्रिएटर को ढूँढें, जिनके साथ आप काम करना चाहते हैं.
उन क्रिएटर्स की पहचान करें, जो आपके फ़ंडरेज़र के लिए फ़िट हों और जिनका आपके मुद्दे से कनेक्शन हो. सही क्रिएटर को ढूँढने और उनसे कनेक्ट करने के लिए इन सुझावों को आज़माएँ:
- उन क्रिएटर्स को मैसेज भेजें, जो अपने कंटेंट में आपके गैर-लाभकारी संगठन को टैग करते हैं.
- अपने Facebook ग्रुप, सपोर्टर्स या मुख्य दानकर्ताओं से उन क्रिएटर्स के बारे में जानें, जो आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं.
- अपने मुद्दे से जुड़े ऐसे हैशटैग देखें, जिसका उपयोग आपके सपोर्टर कर रहे हैं.
- स्टोरीज़, Reels या फ़ीड पोस्ट का उपयोग करके ऐसे क्रिएटर्स तक पहुँचें, जो आपके साथ कोलेबरेट कर सकते हैं.
इसे कोलेबरेशन वाली प्रोसेस बनाएँ.
क्रिएटर का कंटेंट असली लगना चाहिए. उनसे ऐसी रील बनाने के लिए कहें, जिसमें वे अपने शब्दों में बताएँगे कि आपके गैर-लाभकारी संगठन के मिशन से वे कैसे कनेक्ट करते हैं.
जब आप और क्रिएटर रील का कंटेंट बनाने के लिए सहमत हो जाएँ और रील बना लें, तो क्रिएटर उस रील को पोस्ट कर सकता है या आप अपनी रील को दोनों के अकाउंट पर कोलेबरेशन वाली रील के तौर पर दिखाने के लिए Instagram के कोलेबरेशन टूल का उपयोग कर सकते हैं.
जाने-माने तरीके देखकर क्रिएटर के साथ आर्कषक क्रिएटिव कंटेंट बनाएँ. ऐसा आप मोबाइल-फ़र्स्ट एसेट का उपयोग करके और अपनी समस्या के बारे में खुलकर बात करके कर सकते हैं.
ग्रुप फ़ंडरेज़र बनाएँ.
अगर आप अपने मुद्दे के लिए पैसे जुटाना चाहते हैं, तो Reels में फ़ंडरेज़र, एक आसान और ऑर्गेनिक तरीका हो सकता है. अपने क्रिएटर की रील का फ़ायदा उठाने के लिए, इन चरणों का पालन करें:
- अपनी रील अपलोड करके फ़ंडरेज़र जोड़ें पर टैप करें.
- अपना गैर-लाभकारी संगठन चुनें और फ़ंडरेज़र की जानकारी भरें या उस फ़ंडरेज़र को चुनें जिसके साथ आपने शुरुआत की थी.
- ग्रुप फ़ंडरेज़र बनाने के लिए कोलेबरेटर पर टैप करें.
- शेयर करें पर टैप करें.
Reels बनाने के बारे में ज़्यादा जानें:
Meta के फ़ंडरेज़िग टूल्स और क्रिएटर्स के साथ कोलेबरेट करने के बारे में ज़्यादा जानें:


