सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन
·
29 जून, 2026

अब समय है कि आप अपना WhatsApp यूज़रनेम रिज़र्व करें

जब आप किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं, चाहे वह कोई क्लासमेट हो, पड़ोसी या कोई ऐसा व्यक्ति जिससे आप किसी ईवेंट में मिले, तो उनके साथ फ़ोन नंबर शेयर करना एक बड़ा कदम लग सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि आपका फ़ोन नंबर आपकी निजी जानकारी है और यह आपके जीवन के साथ कई तरीकों से जुड़ा होता है. कभी-कभी ऐसा होता है कि आप अपना नंबर शेयर किए बिना ही चैट करना चाहते हैं.


ग्रुप चैट के लिए भी यही नियम लागू होता है. आप स्पोर्ट्स टीम के पेरेंट ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन जिन लोगों से आप कभी नहीं मिले हैं, उनके साथ अपना फ़ोन नंबर शेयर करने के लिए अभी तैयार नहीं हैं.


इसलिए, हम WhatsApp के लिए यूज़रनेम का फ़ीचर लेकर आ रहे हैं. इस हफ़्ते से, आप अपना यूज़रनेम रिज़र्व कर सकते हैं, ताकि इस साल के अंत में फ़ीचर लॉन्च होने पर आप उसका इस्तेमाल कर सकें. हम रिज़र्वेशन की सुविधा जल्दी शुरू कर रहे हैं, ताकि सभी लोग अपने लिए मायने रखने वाला यूज़रनेम चुन सकें. कुछ यूज़रनेम सरकार, संगठनों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए रखे जाते हैं और अन्य लोग इन पर दावा नहीं कर सकते.


हम यह भी जानते हैं कि संगठन ऑनलाइन नियमित मौजूदगी बनाए रखना चाहते हैं. उनके लिए हमने WhatsApp पर उनके मौजूदा Instagram या Facebook यूज़रनेम को क्लेम करने का विकल्प रिज़र्व कर दिया है.


ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारे न्यूज़रूम पर जाएँ.




अतिरिक्त रिसोर्स