सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन
22 जनवरी, 2026
सरकारी, राजनीतिक और गैर-लाभकारी संगठनों के लिए अपने Facebook अकाउंट को सुरक्षित रखना
अपना अकाउंट सुरक्षित करने, एडमिन के अधिकारों को मैनेज करने और सुरक्षा से जुड़े नए फ़ीचर का फ़ायदा उठाने के लिए मौजूदा सुझाव.
Facebook और Instagram पर सुरक्षित रहने में आपकी मदद करने के लिए Meta कई तरह के टूल और फ़ीचर देता है. यहाँ नए सुझाव दिए गए हैं, जिनसे आप यह पक्का कर सकते हैं कि आपका अकाउंट सुरक्षित और अप-टू-डेट रहे.
1. सुरक्षा जाँच पूरी करें
सुरक्षा जाँच टूल की मदद से आप ये चीज़ें कर सकते हैं:
- उपयोग में न आने वाले ब्राउज़र और डिवाइस से लॉग आउट करें.
- किसी अपरिचित डिवाइस से लॉग इन करने की कोशिश करने पर अलर्ट पाएँ.
- अपनी पासवर्ड सुरक्षा को रिव्यू करें और उसे मज़बूत बनाएँ.
साथ ही, आपको यह भी पक्का करना चाहिए कि आपके Facebook अकाउंट से जुड़ा ईमेल अप-टू-डेट हो और एक्सेस करने योग्य हो. यह अकाउंट रिकवरी और सुरक्षा से जुड़े नोटिफ़िकेशन के लिए ज़रूरी है.
2. पासवर्ड से जुड़े जाने-माने तरीके
- मज़बूत और यूनीक पासवर्ड बनाएँ: ऐसे पासवर्ड का उपयोग करें जिसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो और जो Facebook के लिए यूनीक हो. अपने नाम, सामान्य शब्दों या आसानी से उपलब्ध निजी जानकारी का उपयोग करने से बचें. मज़बूत पासवर्ड के बारे में औऱ जानें.
- टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन (2FA) चालू करें : टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन (2FA) से सुरक्षा की एक और लेयर बढ़ जाती है. इसे चालू करने के बाद, जब भी कोई व्यक्ति किसी न पहचाने जा सकने वाले डिवाइस से आपका अकाउंट एक्सेस करने की कोशिश करेगा, तो आपको एक खास लॉग इन कोड डालना होगा या अपने लॉग इन की कोशिश को कन्फ़र्म करना होगा. आप SMS (टेक्स्ट) या थर्ड पार्टी वेरिफ़िकेशन ऐप के ज़रिए अपना कोड पा सकते हैं.
3. एडमिन के अधिकार रिव्यू करना
अगर आप एक से ज़्यादा एडमिन के साथ Facebook पेज मैनेज करते हैं:
- पेज एडमिन के रोल को नियमित रूप से रिव्यू करें.
- ऐसे किसी भी व्यक्ति को हटाएँ जिसे अब एक्सेस की ज़रूरत नहीं है.
- अगर आप Meta बिज़नेस मैनेजर का उपयोग करते हैं, तो अपने बिज़नेस एसेट को सुरक्षित रखने के लिए रोल और परमिशन के बारे में और जानें.
इन चरणों को पूरा करके हम Facebook को और सुरक्षित बना सकते हैं. अगर आपको कोई मदद चाहिए, तो कृपया Meta Support Pro से संपर्क करें.
4. अपनी विज़िबिलिटी कंट्रोल करें
अगर आप चाहते हैं कि कोई खास व्यक्ति आपकी प्रोफ़ाइल न देखे, आपको दोस्त के रूप में न जोड़े या आपको मैसेज न भेजे, तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं.
जब भी आप Facebook पर अपना स्टेटस अपडेट करते हैं, फ़ोटो शेयर करते हैं या कुछ भी पोस्ट करते हैं, तो आप “ऑडियंस सेलेक्टर” टूल का उपयोग करके यह चुन सकते हैं कि आपकी शेयर की जाने वाली चीज़ों को कौन देख सकता है. सभी के साथ, सिर्फ़ अपने दोस्तों के साथ या फिर कस्टमाइज़ की गई ऑडियंस के साथ शेयर करें.
5. फ़िशिंग की कोशिशों से बचना
फ़िशिंग वह होती है जब कोई संदिग्ध मैसेज या लिंक भेजकर आपसे आपकी निजी जानकारी पूछता है और वह आपके Facebook या Instagram अकाउंट को एक्सेस करने की कोशिश करता है.
- आधिकारिक Facebook ईमेल हमेशा इन जगहों से आते हैं: @fb.com, @facebook.com या @facebookmail.com
- आधिकारिक Instagram ईमेल हमेशा इन जगहों से आते हैं: @support.facebook.com, @support.instagram.com, @mail.instagram.com
हमारा सुझाव है कि आप अपने Facebook और Instagram अकाउंट से संबंधित मिलने वाले किसी भी सपोर्ट ईमेल या मैसेज पर एक्शन लेने से पहले अपनी अकाउंट सेटिंग को फिर से देख लें. Facebook के लिए, आप अपनी सुरक्षा और लॉग इन सेटिंग में दी गई लिस्ट से हमारे द्वारा आपको भेजे गए सभी हाल ही के ईमेल देख सकते हैं. Instagram के लिए, आप अपनी सेटिंग से पिछले 14 दिनों में भेजे गए ऑफ़िशियल ईमेल देख सकते हैं. अपने अकाउंट में लाॅग इन करने के अलावा कहीं भी अपनी लाॅग इन जानकारी न दें.


