सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन
·
10 अप्रैल, 2023

अमेरिका में सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापनों के लिए डिस्क्लेमर से जुड़ी समस्याएँ हल करना

सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापनों के लिए डिस्क्लेमर से जुड़ी सामान्य समस्याएँ, जिनका सामना विज्ञापनदाताओं को करना पड़ता है

हमने डिस्क्लेमर से संबंधित सामान्य विषयों से जुड़े सवालों के जवाब इकट्ठा किए हैं, ताकि आपको अपने संगठन के लिए डिस्क्लेमर बनाने में मदद मिले. अपने डिस्क्लेमर सेट करते समय और/या सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन मैनेज करते समय सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए इस ब्लॉग का उपयोग करें.


1. अगर आपको अपने पेज पर सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन चलाने हैं, तो आपको अपने पेज में डिस्क्लेमर जोड़ना होगा. कृपया ध्यान दें: यह पॉलिसी पारंपरिक कैंपेन विज्ञापनों की तुलना में प्रभावशाली कंटेंट की व्यापक दायरे पर लागू होती है और विज्ञापन के कंटेंट पर आधारित होती है, चाहे विज्ञापनदाता किसी भी तरह के हों.

  • सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापनों की ख़ास कैटगरी में आने वाले विज्ञापनों के प्रकार के उदाहरण जानने के लिए, कृपया यह हेल्प सेंटर आर्टिकल देखें.
  • आप आपके पेज की सेटिंग में डिस्क्लेमर बनाने की प्रोसेस से शुरुआत कर सकते हैं.

2. डिस्क्लेमर बनाने वाले और/या विज्ञापन लॉन्च और मैनेज करने वाले व्यक्ति के पास अपनी निजी प्रोफ़ाइल पर सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन चलाने की परमिशन होनी चाहिए.

  • सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन चलाने की परमिशन पाने की प्रोसेस की शुरुआत करने के लिए www.facebook.com/id पर जाएँ.

3. अपने संगठन के लिए डिस्क्लेमर बनाने के कई तरीके हैं. इन तरीकों का काम आपके संगठन के प्रकार को किसी कैटगरी में डालना नहीं है. ये तरीके बस कुछ अलग-अलग तरह के विकल्प हैं जिनकी मदद से आप अपने पास उपलब्ध डॉक्यूमेंट के आधार पर प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं. अगर आप EIN रूट (इसे “टैक्स फ़्लो” रूट के नाम से भी जाना जाता है) का विकल्प चुनते हैं, तो आपको अपने संगठन के डिस्क्लेमर के लिए योग्यता के प्रमाणपत्र के तौर पर IRS डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे: इन डॉक्यूमेंट का IRS (जैसे कि फ़ॉर्म CP 575 लेकिन इसी तक ही सीमित नहीं) से होना ज़रूरी है, न कि उनसे जो आपने IRS को सबमिट किए हैं (उदाहरण: W9).

  • आप अपने संगठन के लिए मंज़ूर किए गए डिस्क्लेमर पाने के कई तरीकों को यहाँ देख सकते हैं.
  • आप मंज़ूर किए गए डॉक्यूमेंट की पूरी लिस्ट यहाँ देख सकते हैं.

4. जब आप डिस्क्लेमर को मंज़ूरी के लिए सबमिट करते हैं, तो आपके डिस्क्लेमर से संबधित वेबसाइट को लाइव होना चाहिए और डिस्क्लेमर में दिए गए संगठन का प्रतिनिधित्व करना चाहिए. वेबसाइट को हमेशा ही लाइव होना चाहिए, नहीं तो डिस्क्लेमर डीएक्टिवेट हो जाएगा. “इनके सौजन्य से” डिस्क्लेमर पर दिया गया संगठन का सही नाम, उपलब्ध कराई गई वेबसाइट के होमपेज पर दिखना चाहिए, नहीं तो डिस्क्लेमर अस्वीकृत हो जाएगा.


5. अमेरिका में सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन चलाने वाले पेजों के लिए पेज का ओनर असाइन होना ज़रूरी है. यहाँ जाकर पेज का ओनर असाइन करने या बदलने का तरीका जानें.


6. आप जिस विज्ञापन अकाउंट से विज्ञापन चलाना चाहते हैं, उससे अपने डिस्क्लेमर को लिंक करना न भूलें. यह आपको लिंक किए गए डिस्क्लेमर की मदद से अपने सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापनों को लेबल करने का विकल्प देगा. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके विज्ञापन अस्वीकार कर दिए जाएँगे.

  • ऐसा करने के निर्देश यहाँ देखे जा सकते हैं.

7. डिस्क्लेमर का विज्ञापन अकाउंट से लिंक किया गया होने का मतलब यह नहीं है कि डिस्क्लेमर मंज़ूर किया गया है: हमेशा देखें कि जो डिस्क्लेमर विज्ञापन मैनेजर के विज्ञापन लेवल पर लिंक किया गया के रूप में दिखाया जा रहा है, वह अब भी मान्य है. आप अपने पेज की सेटिंग पर जाकर अपने पेज पर मौजूद डिस्क्लेमर को रिव्यू कर सकते हैं या अगर ज़रूरी हो, तो मंज़ूरी के लिए एक नया डिस्क्लेमर सबमिट कर सकते हैं.


8. अपने विज्ञापन बनाते समय, कैंपेन लेवल पर सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापनों की ख़ास कैटगरी को चुनना न भूलें. इससे आपके मंज़ूरी मिले हुए और लिंक किए गए डिस्क्लेमर कारगर तरीके से विज्ञापनों से जोड़ दिए जाते हैं.

  • सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापनों को बनाने के तरीके के बारे में यहाँ निर्देश देखें.

9. हम किसी भी परिस्थिति में, डिस्क्लेमर रिव्यू प्रोसेस या सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापनों को चलाने के लिए आपकी परमिशन के प्रोसेस को तुरंत पूरा नहीं कर सकते.


10. आपके विज्ञापनों पर डिस्क्लेमर का उपयोग करने से, विज्ञापन कम दिखाए जाने की एल्गोरिदम पर कोई असर नहीं पड़ता.


11. जॉइंट डिस्क्लेमर की परमिशन है (उदाहरण: समंथा वेबर और सोफ़िया टोरेस के सौजन्य से).

  • इस पेज पर दिए गए विकल्प 4 के निर्देशों का पालन करें.
  • डिस्क्लेमर सबमिशन प्रोसेस में आपने URL के साथ जो लैंडिंग पेज सबमिट किया है, उसमें यह दिखाया जाना ज़रूरी है कि विज्ञापनों का पेमेंट दो एंटिटी के सौजन्य से किया जा रहा है.

12. अगर आपका संगठन ऐसे देश में विज्ञापन चलाना चाहता है, जहाँ वह मौजूद नहीं है, लेकिन उसे सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन चलाने के लिए डिस्क्लेमर की ज़रूरत है, तो टार्गेट किए जाने वाले देश में आपको एक पेज एडमिन की ज़रूरत पड़ेगी और उन्हें सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन चलाने के लिए परमिशन लेनी होगी.

  • परमिशन मिलने के बाद, ये पेज एडमिन उस देश में सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन चलाने के लिए, आपके पेज के लिए डिस्क्लेमर बना सकेंगे.
  • उस देश में पेज एडमिन को ही अपने द्वारा बनाए गए डिस्क्लेमर का उपयोग करके सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन लॉन्च करने होंगे.
    • विज्ञापन लॉन्च करने के बाद, आपके कैंपेन को कोई ऐसा व्यक्ति एडिट नहीं कर सकता, जिसके पास उस टार्गेट देश में सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन चलाने की परमिशन नहीं है. ऐसा न करने पर, विज्ञापन हमेशा के लिए अस्वीकृत कर दिए जाएँगे और उन्हें सेट करने वाले व्यक्ति को दोबारा शुरू से उन्हें लॉन्च करना होगा (पहले परमिशन प्राप्त विज्ञापन जिन्हें अब अस्वीकृत कर दिया गया है, उनके डुप्लिकेट बनाने या उन्हें इंपोर्ट करने की परमिशन नहीं है).

13. अगर आप अपने डिस्क्लेमर में संगठन का नाम (विकल्प 1-4) देते हैं, तो ऐसे में बिज़नेस का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल और वेबसाइट की जानकारी देनी होगी और ये सभी चीज़ें Meta द्वारा कन्फ़र्म की गई होनी चाहिए. साथ ही, हमें मैच करने वाले ईमेल एड्रेस और वेबसाइट डोमेन की ज़रूरत होती है और वेबसाइट में, डिस्क्लेमर में उपयोग किए गए संगठन के नाम का होना ज़रूरी है. अगर इन शर्तों का पालन नहीं किया जाता है, तो डिस्क्लेमर को नामंज़ूर कर दिया जाएगा.

  • पेज का नाम: जिन विज्ञापनदाताओं के पास कोई वेबसाइट या उससे संबंधित ईमेल एड्रेस नहीं है, जो वेबसाइट डोमेन से मैच करता हो, वे इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं. विज्ञापनदाता को ये चीज़ें देनी होंगी: लोकल मेल-डिलीवर करने योग्य बिज़नेस का पता, वेरिफ़ाई किए जा सकने वाला लोकल मोबाइल नंबर और कोई भी वेरिफ़ाई किया गया ईमेल एड्रेस (इनमें Gmail, Yahoo, AOL वगैरह जैसे ईमेल डोमेन भी शामिल हैं)

ध्यान रखें कि Facebook डिस्क्लेमर का उद्देश्य आपके संगठन के प्रकार को कैटगरी में बाँटना नहीं है. इसका उद्देश्य लीगल डिस्क्लेमर होना भी नहीं है. यह डिस्क्लेमर हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर पारदर्शिता के लिए है और यह राजनैतिक विज्ञापन खर्च के बारे में अतिरिक्त राज्य/स्थानीय कानूनों का पालन करने से जुड़ी प्रक्रिया नहीं है. इसके बावजूद, अगर संगठन को कानूनी अनुपालन के उद्देश्यों से अपने विज्ञापनों में अलग डिस्क्लेमर जोड़ने की ज़रूरत पड़ती है, तो वे पोस्ट के टेक्स्ट में लिखकर या अपने द्वारा चलाए जा रहे फ़ोटो/वीडियो विज्ञापन में जोड़े जाने के लिए टेक्स्ट ओवरले में डिज़ाइन करके ऐसा कर सकते हैं.


अगर आपके डिस्क्लेमर की समस्या का हल निकालने में इनमें से किसी भी विकल्प से मदद नहीं मिल रही है, तो आगे मदद के लिए कृपया हमारी टीम से संपर्क करें.