गैर-लाभकारी संगठन
ज़िंदगी ट्रस्ट
पाकिस्तान में पहुँच बढ़ाने और फ़ंडरेज़िंग पाने के लिए WhatsApp का बड़े पैमाने पर उपयोग करना.
जिंदगी ट्रस्ट, पाकिस्तान में शिक्षा के क्षेत्र में अहम बदलाव लाने के लिए काम करने वाला एक गैर-लाभकारी संगठन है. इसने पाकिस्तान में सबसे पहले WhatsApp चैनल का उपयोग करके सपोर्टर्स तक पहुँचने और उन्हें एंगेज करने में सफलता हासिल की.
चुनौती
पाकिस्तान में WhatsApp का उपयोग हर जगह किया जाता है और ज़िंदगी ट्रस्ट प्लेटफ़ॉर्म पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए दूसरों से अलग दिखने के लिए इस लोकप्रियता का फ़ायदा उठाना चाहता था. संगठन ने नई ऑडियंस तक पहुँचने, जागरूकता बढ़ाने और फ़ंडरेज़िंग का उद्देश्य तय किया.
समाधान
ज़िंदगी ट्रस्ट ने WhatsApp चैनल लॉन्च किया, वह पाकिस्तान में ऐसा करने वाला पहला संगठन था. उन्होंने लगातार पोस्ट करने की स्ट्रेटेजी का उपयोग किया, जिसमें उनके काम को दिखाने वाला अच्छी क्वालिटी का कंटेंट, फ़ोटो और वीडियो शामिल थे, जिन्हें प्रकाशित करने के सबसे सही समय के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया. मॉडल स्कूल के अलावा अन्य स्कूल में किए जाने वाले काम पर ज़्यादा ध्यान दिया गया, जिससे पूरे देश में सरकारी स्कूल पर असर पड़ा. सभी को शामिल करने वाले इस तरीके का मुख्य लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधारों के लिए सपोर्ट पाना था. इससे संगठन के पाकिस्तान में पहले किए गए सकारात्मक बदलावों को आगे बढ़ाने की सफल पहल के बारे में पता चलता है.
परिणाम
अपने WhatsApp चैनल पर मल्टीमीडिया स्ट्रेटेजी का उपयोग करने से, जिंदगी ट्रस्ट के फ़ॉलोअर की संख्या में काफ़ी बढ़ोतरी हुई, उन्हें ज़्यादा दान मिलने लगा और सोशल इकोसिस्टम में उनकी पहुँच बढ़ी.
- फ़ॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई, यह बढ़कर 1.3 मिलियन हो गए.
- Meta के अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर (Facebook, Instagram, Threads) संगठन की मौजूदगी की पहुँच और फ़ॉलोअर्स में 15% की बढ़ोतरी हुई.
- ज़िंदगी ट्रस्ट की वेबसाइट पर दान में 7% की बढ़ोतरी हुई.
- WhatsApp चैनल पर लगातार हाई एंगेजमेंट मिला, हर पोस्ट पर औसतन 1000 से ज़्यादा रिएक्शन मिले और हर पोस्ट पर 70% सकारात्मक रिएक्शन मिले.
सीखने लायक चीज़ें
- हर दिन के लिए पोस्ट करने से जुड़ा शेड्यूल और कंटेंट कैलेंडर बनाएँ. साथ ही, आपके क्षेत्र के हिसाब से सबसे ज़्यादा एंगेजमेंट मिलने वाले समय पर फ़ोकस करें.
- आसानी से एक्सेस करने के लिए छोटे वीडियो (15 सेकंड या उससे कम) का प्रीव्यू लिंक वाले कंटेंट में इंटीग्रेशन करें, जिससे स्क्वेयर (1:1) और वर्टिकल फ़ॉर्मेट (9:16) दोनों का फ़ायदा मिलता है.
- क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म एंगेजमेंट पर ज़ोर दें, गेटवे के रूप में WhatsApp चैनल का उपयोग करके ऑडियंस को अन्य सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल (Instagram, Facebook, Threads) को एक्सप्लोर करने के लिए प्रोत्साहित करें.
- जिज्ञासा बढ़ाने और बातचीत को चलाने की स्ट्रेटेजी के तौर पर पोस्ट प्रीव्यू की मदद से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करना कारगर होता है.

