गैर-लाभकारी संगठन

Born This Way Foundation

अकाउंट स्ट्रक्चर को आसान बनाने और मूल्यांकन से जुड़े जाने-माने तरीकों का फ़ायदा उठाकर अकाउंट की संख्या बढ़ा रहा है

Born This Way Foundation मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाला एक गैर-लाभकारी संगठन है. यह युवाओं को एक दयालु और साहसी दुनिया बनाने के लिए सशक्त व प्रेरित करता है, एक ऐसी दुनिया, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य और सेहत को बढ़ावा देती है. Jack.org के साथ पार्टनरशिप करके, उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर एक प्रमुख ऑनलाइन कोर्स, बी देयर सर्टिफ़िकेट लॉन्च किया. यह कोर्स युवाओं की यह सीखने में मदद करता है कि एक्शन लेने योग्य फ़्रेमवर्क के ज़रिए वे किस तरह अपने और अपने साथियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रूप से बढ़ावा दे सकते हैं. उनके कैंपेन का उद्देश्य Facebook और Instagram पर युवाओं के बीच कोर्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना था, ताकि सर्टिफ़िकेट पाने के लिए बनाए गए अकाउंट की संख्या में बढ़ोतरी हो सके.


चैलेंज


Born This Way Foundation का लक्ष्य 'बी देयर सर्टिफ़िकेट' कोर्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ाना था, ताकि ज़्यादातर युवाओं को अपने और अपने साथियों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का तरीका सीखने में मदद मिल सके. चूँकि 'बी देयर सर्टिफ़िकेट' ऑस्ट्रेलिया की ऑडियंस के लिए नया है, इसलिए गैर-लाभकारी संगठन को यह कन्फ़र्म करना था कि लोग मुफ़्त ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य कोर्स के बारे में सीख रहे हैं, ताकि वे एक अकाउंट बना सकें और उसके लिए रजिस्टर कर सकें.


समाधान


नए अकाउंट बनाने के लिए, Born This Way Foundation ने Meta पर विज्ञापन दिखाने के लिए बुनियादी परफ़ॉर्मेंस से जुड़े जाने-माने तरीकों का फ़ायदा उठाया. उन्होंने आसान तरीके से चार कैंपेन को एक व्यापक ट्रैफ़िक कैंपेन में बदलकर इसकी शुरुआत की, जिसे लीड जेनरेशन कैंपेन के साथ जोड़ा गया.


उन्होंने अलग-अलग तरह के फ़ॉर्मेट का उपयोग करके और 9:16 व 1:1, दोनों तरह के विज्ञापन बनाकर जाने-माने क्रिएटिव तरीके लागू किए. इन विज्ञापनों में स्टेटिक और वीडियो फ़ॉर्मेट पर ज़ोर दिया गया. इसके अलावा, गैर-लाभकारी संगठन ने कैंपेन का मूल्यांकन करने के लिए बेहतर तरीका अपनाया. इसमें महीने भर चलने वाले कैंपेन पर ब्रांड लिफ़्ट स्टडी और कन्वर्जन लिफ़्ट स्टडी शामिल की गई, ताकि यह समझा जा सके कि नए तरीके से परफ़ॉर्मेंस कैसे बेहतर हुई.

कोई गड़बड़ी हुई
हमें यह वीडियो प्ले करते समय समस्या हो रही है.
कोई गड़बड़ी हुई
हमें यह वीडियो प्ले करते समय समस्या हो रही है.

परिणाम


Born This Way Foundation जून 2024 में अपने कैंपेन के ज़रिए 2.1 मिलियन से ज़्यादा आस्ट्रेलियाई लोगों तक पहुँच गया है. ब्रांड लिफ़्ट और कन्वर्जन लिफ़्ट स्टडी को शामिल करके, Born This Way Foundation ब्रांड संबंधी भावनाओं और बनाए गए अकाउंट पर पड़ने वाले प्रभाव का मूल्यांकन कर पाया था, जो कैंपेन का सीधा परिणाम थे.


'बी देयर सर्टिफ़िकेट' विज्ञापनों से कैंपेन जागरूकता में 10.2% की बढ़ोतरी हुई, जो सर्टिफ़िकेट के बारे में देखी गई आधारभूत जागरूकता से 3 गुना ज़्यादा थी. कन्वर्जन लिफ़्ट स्टडी ने 99.9% सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण बढ़ोतरी भी दिखाई, जिसमें विज्ञापनों की पहुँच से, बनाए गए अतिरिक्त अकाउंट में बढ़ोतरी हुई.


लर्निंग


  • अकाउंट स्ट्रक्चर आसान बनाना: कई कैंपेन को एक ट्रैफ़िक कैंपेन और एक लीड जेनरेशन कैंपेन में आसानी से बदलकर, Born This Way Foundation ने बेहतर मशीन लर्निंग और ज़्यादा असरदार डिलीवरी पाने के लिए अपने बजट को मिलाकर उपयोग किया. उनकी टीम ने अतिरिक्त कैंपेन बनाने के बजाय, विज्ञापन क्रिएटिव में भाषा को लोकलाइज़ करने जैसे अन्य प्रयासों पर काम करने को भी प्राथमिकता दी.
  • ब्रांड और कन्वर्जन लिफ़्ट टेस्टिंग, दोनों का फ़ायदा उठाना: Born This Way Foundation डेटा के एनालिसिस और इनसाइट के आधार पर मार्केटिंग से जुड़े फ़ैसले लेता है. ब्रांड और कन्वर्जन लिफ़्ट स्टडी, दोनों का उपयोग करके, उन्होंने अपने आसान कैंपेन सेटअप के ज़रिए अपनी ऑडियंस के लिए पूरे मार्केटिंग फ़नल के दौरान अपने कैंपेन के प्रभाव का असरदार तरीके से मूल्यांकन किया.

परफ़ॉर्मेंस से जुड़े जाने-माने तरीकों के बारे में और जानकारी पाएँ और जानें कि अकाउंट स्ट्रक्चर आसान बनाने से जुड़ी स्ट्रेटेजी लागू करने से आपके उद्देश्य के लिए परफ़ॉर्मेंस को बेहतर करने में कैसे मदद मिल सकती है.