सरकारी और गैर-लाभकारी संगठनों के लिए WhatsApp
WhatsApp पर अपनी कम्युनिटी के साथ कनेक्शन बनाएँ.
WhatsApp, बातचीत को बढ़ावा देते हुए और भरोसा कायम करके आपकी कम्युनिटी के लिए इंटरैक्शन को सार्थक बनाने में मदद कर सकता है.
WhatsApp का उपयोग शुरू करें
अपने संगठन की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए WhatsApp के सही टूल चुनें.
- यह WhatsApp कंज़्यूमर और बिज़नेस ऐप्स में वन-वे ब्रॉडकास्टिंग फ़ीचर है, जिसे यूज़र्स के लिए बनाया गया है, ताकि उन्हें बड़े पैमाने पर उन लोगों और संगठनों से समय पर जानकारी मिले, जो उनके लिए मायने रखते हैं. चैनल बनाने से एडमिन को फ़ॉलोअर्स के साथ अपडेट और जानकारी शेयर करने की सुविधा मिलती है. चैनल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होते हैं और WhatsApp ने इस फ़ीचर के उपयोग के लिए खास गाइडलाइन बनाई है.
- अलग-अलग तरह के मीडिया का उपयोग करके अपने फ़ॉलोअर्स का ध्यान भटकने न दें:
- हाइलाइट शेयर करने के लिए वीडियो और फ़ोटो
- आइडिया में नई जान फूँकने के लिए स्टिकर
- व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए तेज़ी से अपडेट शेयर करने के लिए वॉइस नोट्स
- रियल टाइम फ़ीडबैक पाने के लिए पोल
- WhatsApp पर कम्युनिटी में किसी खास विषय वाले ग्रुप में मेंबर्स को शामिल किया जाता है.
- आप कम्युनिटी के ग्रुप में ये उपयोगी चीज़ें कर सकते हैं:
- ईवेंट बनाएँ.
- पोल शेयर कर सकते हैं.
- मैसेज पर रिएक्ट कर सकते हैं.
- फ़ाइल शेयर कर सकते हैं.
- एडमिन के लिए कंट्रोल सेट करें.
- कम्युनिटी की अनाउंसमेंट का जवाब दें.
- WhatsApp Business ऐप आपके लिए फ़्री ऐप है, जिससे आप आसान और पर्सनलाइज़ तरीके से निर्वाचकों और स्टेकहोल्डर्स से बातचीत कर सकते हैं. हमारा सुझाव है कि आप WhatsApp चैनल बनाने के लिए बिज़नेस ऐप का उपयोग करें.
- आप WhatsApp Business ऐप का उपयोग किस तरह कर सकते हैं, इसके कुछ उदाहरण:
- मौजूद न होने का मैसेज या ग्रीटिंग मैसेज का उपयोग करके लोगों को किसी खास स्थानीय अधिकारी या सरकारी विभाग के कामकाज का समय और लोकेशन बताएँ.
- कैटलॉग का उपयोग करके लोगों को लोकल काउंसिल की अलग-अलग कम्युनिटी वेलफ़ेयर सर्विस के बारे में जानकारी दें.
- किसी खास विषय के बारे में ज़रूरी जानकारी के साथ व्यक्तिगत रूप से या एक से ज़्यादा लोगों (ज़्यादा से ज़्यादा 8 लोग) को वॉइस या वीडियो कॉल करें.
सेटअप टाइम: तुरंत
- WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म उन नेशनल, मेट्रोपॉलिटन या बड़े शहरों के सरकारी संगठन के साथ-साथ कई सरकारों से संबंधित संगठनों और गैर-लाभकारी संगठनों के लिए उपलब्ध है, जो अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाने, शिक्षा और सामाजिक कल्याण की ज़िम्मेदारी निभाते हैं, जिनमें उन्हें कुछ हद तक ऑटोमेशन की ज़रूरत पड़ती है.
- बिज़नेस प्लेटफ़ॉर्म ऐसे बड़े व ज़्यादा जटिल संगठनों के लिए उपयुक्त है, जहाँ सवालों और चैट होने की बहुत ज़्यादा संभावना होती है. बिज़नेस प्लेटफ़ॉर्म पर, बैकएंड सिस्टम (जैसे कि सरकारी CRM सिस्टम या अन्य डेटाबेस) के साथ इंटीग्रेशन ज़्यादा आसान होता है.
- WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने के लिए, आपको सीधे WhatsApp सॉल्यूशंस पार्टनर के साथ पार्टनरशिप करनी होगी, जिसमें इसका शुल्क शामिल होता है.
सेटअप टाइम: आपके सॉल्यूशंस पार्टनर के हिसाब से 3 हफ़्तों बाद शुरू
पब्लिक सेक्टर के संगठनों के लिए WhatsApp
WhatsApp पर अपने संगठन को सेट करने और उसका उपयोग शुरू करने के लिए, ये रिसोर्स डाउनलोड करें.
101: WhatsApp आपके संगठन की किस तरह मदद कर सकता है
अपना प्लेटफ़ॉर्म चुनें.
301: WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए स्केल करना
ऑनबोर्ड करें और स्केल करें.
सरकारों के लिए ऑनबोर्डिंग रोडमैप
ऑफ़िशियल WhatsApp Business अकाउंट पाने के तरीके के बारे में सिलसिलेवार ढंग से जानकारी.
चैनल से जुड़े जाने-माने तरीके
नियमित रूप से पोस्ट करना
नियमित रूप से पोस्ट करने का शेड्यूल बनाएँ, ताकि आपके फ़ॉलोअर्स एंगेज रहें और अपडेट पाने के लिए आपके WhatsApp चैनल पर आते रहें.
इनसाइट पर अपनी नज़र बनाए रखें, जिससे आप अपनी ऑडियंस के लिए पोस्ट करने का सही तरीका जान पाएँगे.
खास अहमियत देने वाला एक्सक्लूसिव कंटेंट
ऐसा कंटेंट दें, जो आपके चैनल का यूनीक कंटेंट हो, जैसे कि अनदेखे पलों की इनसाइट, एक्सक्लूसिव अनाउंसमेंट या सबसे पहले दिखाया जाने वाला कंटेंट, जो अन्य लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगा.
ऐसे मैसेज जो कम शब्दों में हों, निजी और आकर्षक लगें
अपनापन और बातचीत का लहज़ा बनाए रखते हुए, मैसेज में अपनी बात कम और साफ़ शब्दों में कहें. ऐसा करके आप अपनी ऑडियंस से ज़्यादा करीब से जुड़ पाएँगे.
विजुअल और मल्टीमीडिया कंटेंट
ऑडियंस का ध्यान आकर्षित करने के लिए आकर्षक विजुअल, वीडियो, GIF और स्टिकर्स का उपयोग करें; ऑडियंस इंटरैक्शन बढ़ाने के लिए वॉइस नोट्स और पोल का फ़ायदा उठाएँ.
रियल-टाइम अपडेट
ईवेंट या ब्रेकिंग न्यूज़ के दौरान लाइव अपडेट शेयर करने के लिए चैनल का उपयोग करें. ज़रूरत पड़ने पर, सीमित समय के लिए उपलब्ध रहने वाले कंटेंट के ज़रिए तुरंत एक्शन लेने वाला माहौल बनाएँ.
अपनी ऑडियंस तक पहुँचें
अपनी ऑडियंस को याद दिलाएँ कि वे आपके चैनल पर घंटी वाले आइकन पर क्लिक करके नोटिफ़िकेशन की सुविधा चालू करें. अगर कोई फ़ॉलोअर चैनल के लिए नोटिफ़िकेशन की सुविधा चालू रखता है, तो आपके चैनल पर विज़िट की संख्या दोगुनी से भी ज़्यादा हो जाती है.
मुख्य फ़ीचर
WhatsApp Business ऐप
भरोसा जीतें
ऐसी बिज़नेस प्रोफ़ाइल के ज़रिए पहली बार शानदार प्रभाव डालें जहाँ एक ही जगह से आपकी ऑडियंस को उपयोगी जानकारी मिल सके.
आसानी से जवाब दें
जब लोग आपसे बातचीत की शुरुआत करें, उसी समय उनका स्वागत करें और मैसेज का जवाब दें, भले ही आप उस समय उपलब्ध न हों. इससे ऑडियंस को यह एहसास होगा कि उनकी बात सुनी गई है.
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
हालाँकि इसे “बिज़नेस” प्रोफ़ाइल कहा जाता है, लेकिन नॉन-बिज़नेस एंटिटी भी इसका फ़ायदा उठा सकती हैं, जैसे कि पब्लिक सेक्टर के संगठन.
उपलब्ध न होने का मैसेज
आपके बिज़नेस के बंद रहने के दौरान मिलने वाले मैसेज का ऑटोमेटिक तरीके से जवाब दें, जिससे आप यह दिखा सकते हैं कि आप कब काम करते हैं और अपनी कम्युनिटी को यह जानकारी दे सकते हैं कि आप कब उपलब्ध होंगे.
तेज़ जवाब
अक्सर भेजे जाने वाले मैसेज का शॉर्टकट बनाएँ, जिससे आप बस कुछ टैप करके आम सवालों के जवाब दे पाएँगे.
लेबल
महत्वपूर्ण चैट को व्यवस्थित और फ़िल्टर करें, ताकि आप उन मैसेज को तेज़ी से ढूँढ पाएँ और उनका जवाब दे पाएँ, जिन पर आपको ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है.
WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म
बडे़ पैमाने पर बनाएँ
चैट के ज़रिए अपनी ऑडियंस तक कहीं भी पहुँचें और WhatsApp Business प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए उन्हें यादगार अनुभव दें. इन विज्ञापनों को बनाने के लिए, आपके पास Facebook पेज होना चाहिए, विज्ञापन मैनेजर पर सेटअप होना चाहिए और सॉल्यूशन प्रोवाइडर होना चाहिए.
बातचीत के दौरान मीडिया शामिल करें
मीडिया मैसेज के साथ फ़ाइलें, फ़ोटो और लोकेशन भेजें.
नेटिव एंट्री पॉइंट
अपनी वेबसाइट पर बटन या QR कोड का उपयोग करें, जिससे आप अपनी कम्युनिटी के लिए आपके साथ चैट शुरू करना आसान बना पाएँगे.
आसानी से और तेज़ी से होने वाली बातचीत
'लिस्ट मैसेज' या 'रिप्लाई बटन' जैसे इंटरैक्टिव मैसेज का उपयोग करें, जिससे आप सही से जवाब बना पाएँगे या साफ़ तौर पर कॉल-टू-एक्शन दे पाएँगे.
नई ऑडियंस तक पहुँचने के लिए WhatsApp पर अपनी मौजूदी के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को बताएँ.
- WhatsApp पर अपनी उपलब्धता के बारे में जागरूकता फैलाने का एक तरीका यह है कि आप अपने मौजूदा Facebook और Instagram चैनलों पर क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का उपयोग करें. इन विज्ञापनों को बनाने के लिए, आपके पास Facebook पेज होना चाहिए और विज्ञापन मैनेजर पर सेटअप होना चाहिए.1
- अपने संगठन के साथ यूज़र के अनुभव को इंटीग्रेट करके आप क्लिक से WhatsApp पर ले जाने वाले विज्ञापनों का उपयोग करके नई और मौजूदा ऑडियंस तक पहुँच सकते हैं.
