Meta की विज्ञापनों के लिए गाइड
Meta विज्ञापन से जुड़े नए निर्देश, फ़ॉर्मेट और प्लेसमेंट से जुड़े जाने-माने तरीके देखें.
कैरोसल
Facebook Stories




Facebook Stories एक इमर्सिव फ़ॉर्मेट के ज़रिए आपके बिज़नेस में जान फूँक सकती हैं. इस फ़ॉर्मेट में म्यूज़िक जैसे क्रिएटिव एलिमेंट जोड़ने का विकल्प होता है. ये फ़ुलस्क्रीन लंबाई वाले विज्ञापन, Facebook Stories के बीच में दर्शकों को दिखाए जाते हैं.
आप एक ही विज्ञापन में 4 फ़ोटो दिखाने के लिए Facebook Stories में कैरोसल फ़ॉर्मेट का उपयोग कर सकते हैं, जिनमें से हर एक फ़ोटो का अपना लिंक हो. विज्ञापन में ज़्यादा क्रिएटिव संभावनाएँ होने की वजह से आप अलग-अलग प्रोडक्ट हाइलाइट कर सकते हैं, एक प्रोडक्ट, सर्विस या प्रमोशन के बारे में ख़ास जानकारी दिखा सकते हैं या अपने ब्रांड की कहानी दिखा सकते हैं जो कि हर कैरोसल कार्ड के साथ आगे बढ़ती है.
Facebook Stories अपने आप एक से पाँच कार्ड दिखाई देंगी और दर्शकों को बचे हुए कैरोसल कार्ड को देखने का विकल्प देंगी. डिफ़ॉल्ट रूप से, कैरोसल कार्ड की संख्या हर दर्शक के हिसाब से अपने आप दिखाई देती है.
डिज़ाइन से जुड़े सुझाव
- फ़ोटो फ़ाइल का टाइप: JPG या PNG
- सुझाए गए रेश्यो: 1:1
- सुझाए गए रिज़ॉल्यूशन: कम से कम 1080 x 1920 पिक्सेल
फ़ोटो में सबसे ऊपर 14% (250 पिक्सेल) और सबसे नीचे की लगभग 20% (340 पिक्सेल) जगह पर टेक्स्ट और लोगो न लगाएँ, क्योंकि ये मुख्य एलिमेंट कॉल-टू-एक्शन बटन की वजह से छिप सकते हैं.
ध्यान दें कि Facebook Stories में कैरोसल विज्ञापनों के लिए वीडियो की सुविधा काम नहीं करती.
टेक्स्ट से जुड़े सुझाव
- मुख्य टेक्स्ट: 125 कैरेक्टर
- हेडलाइन: 40 कैरेक्टर
- लैंडिंग पेज का URL: ज़रूरी है
तकनीकी रूप से ज़रूरी निर्देश
- कैरोसल कार्ड की संख्या: 3 से 10
- फ़ोटो की चौड़ाई (कम से कम): 500 पिक्सेल
- फ़ोटो फ़ाइल की ज़्यादा से ज़्यादा साइज़ : 30 MB
सभी विज्ञापनों को हमारी विज्ञापन पॉलिसी का पालन करना चाहिए.

कन्वर्जन की लोकेशन चुनें
कन्वर्जन की लोकेशन वह जगह होती है जहाँ आप चाहते हैं कि लोग एक्शन लें. कुछ उद्देश्यों के लिए, कन्वर्जन की लोकेशन अपने आप आपके लिए चुनी जाती है.
उपलब्ध कॉल टू एक्शन देखें
हो सकता है कि सभी कॉल टू एक्शन आपके लिए न उपलब्ध हों. यह आपके उद्योग पर निर्भर करता है.

