सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन
·
6 मई, 2023

Facebook पर अपने कैंपेन की मौजूदगी के बारे में बताना

Facebook पर अपने कैंपेन लाॅन्च करने, मतदाताओं को एंगेज करने और विज्ञापन दिखाने के लिए टूल्स और रिसोर्स

Meta में, हम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को हमारी टेक्नोलोजी पर उनके सपोर्टर और मतदाताओं से कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी टूल्स और रिसोर्स मुहैया कराते हैं. इस ब्लॉग पोस्ट में, हम देखेंगे कि आप किस तरह अपना कैंपेन लाॅन्च कर सकते हैं, मतदाताओं को एंगेज करने के लिए ऑर्गेनिक रिसोर्स का फ़ायदा उठा सकते हैं और विज्ञापन के ज़रिए अपने मैसेज को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचा सकते हैं.


अपना राजनीतिक कैंपेन लाॅन्च करना


पेज बनाना

Facebook पेज बनाने के लिए आपको एक पर्सनल Facebook अकाउंट (जिसे प्रोफ़ाइल भी कहते हैं) चाहिए होगा. अगर आपकी पहले से कोई प्रोफ़ाइल नहीं है, तो साइन अप करने के लिए Facebook पर जाएँ. प्रोफ़ाइल बनाने के बाद, पेज बनाने के लिए यहाँ दिए गए निर्देशों का पालन करें.


अपना पेज और अकाउंट सुरक्षित करना

अब जब आपने पेज बना लिया है, तो आपको हमारे टूल का उपयोग करके अपना अकाउंट सुरक्षित करना चाहिए. ये टूल आपको अपनी प्रोफ़ाइल सेटिंग में मिल सकते हैं.

पहला चरण है सुरक्षा जाँच करना और फिर प्राइवेसी चेक करना. यहाँ से, आप टू-स्टेप वेरिफ़िकेशन चालू कर पाएँगे, मज़बूत पासवर्ड सेट कर पाएँगे और अपने अकाउंट के एक्टिव लॉग इन सेशन देख पाएँगे. इसके बाद, प्रॉम्प्ट किए जाने पर आप अपने अकाउंट को और सुरक्षित करने के लिए Facebook Protect की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं.


मतदाताओं को ऑर्गेनिक कंटेंट के ज़रिए एंगेज करने के लिए रिसोर्स


आपकी प्रोफ़ाइल बनाने और अपना पेज सेट व सुरक्षित करने के बाद, अब Facebook पर पोस्ट करने की बारी है. हम चाहते हैं कि आप समय पर अपडेट पोस्ट करें, अनाउंसमेंट करें और अपनी ऑडियंस के साथ प्रासंगिक न्यूज़ शेयर करें. Facebook Stories, #hashtags का उपयोग करें और अपने फ़ॉलोअर्स से सीधे चैट करने के लिए Facebook पर लाइव जाएँ.


इसके अलावा, व्यापक रूप से चैट करने का तरीका अपनाएँ और अपने पेज पर मिले कमेंट को लाइक करके और उनका जवाब देकर अपनी मौजूदगी बढ़ाएँ. साथ ही, जिन पेज को आप फ़ॉलो करते हैं उन पर कमेंट करके भी आप अपनी मौजूदगी बढ़ा सकते हैं. कमेंट और सवालों के लिए अपने पेज की एक्टिविटी की नियमित रूप से निगरानी करें. साथ ही, इसे और भी आसान बनाने के लिए कमेंट मॉडरेशन जैसे टूल का उपयोग करें.


विज्ञापन के ज़रिए मतदाताओं तक पहुँचना

Facebook पर विज्ञापन दिखाना, आपके लिए मायने रखने वाले लोगों तक पहुँचने का बेहतरीन तरीका है. आपको सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापनों को चलाने के लिए विज्ञापन परमिशन प्रोसेस से गुज़रकर शुरुआत करनी होगी. विज्ञापन चलाने की परमिशन मिलने के बाद, आप बिज़नेस मैनेजर बनाएँगे, जिससे आप अपने एसेट (पेज, विज्ञापन अकाउंट, Instagram अकाउंट, पिक्सेल वगैरह), को मैनेज करेंगे और कर्मचारियों व एजेंसियों को हर एसेट के लिए ज़रूरी परमिशन देंगे.


Facebook पर विज्ञापन चलाना


अब जब आपके पास बिज़नेस मैनेजर है और सामाजिक मुद्दों, चुनाव या राजनीति से जुड़े विज्ञापन चलाने की परमिशन है, तो आप Facebook पर दो तरीकों से विज्ञापन चला सकते हैं:

  • बूस्ट की गई पोस्ट
    • बूस्ट की गई पोस्ट, ज़्यादा सपोर्टर तक पहुँचने के लिए ऑर्गेनिक पोस्ट पर पैसा लगाने का एक आसान तरीका हैं.
  • विज्ञापन मैनेजर
    • विज्ञापन मैनेजर, बिज़नेस मैनेजर में ऐसा टूल है, जिससे आप अपने विज्ञापन बना सकते हैं और उन्हें मैनेज कर सकते हैं. आपके पास कस्टम ऑडियंस के साथ विज्ञापन चलाने, ज़्यादा विस्तृत टार्गेटिंग लागू करने और अलग-अलग तरीके के क्रिएटिव टेस्ट करने का विकल्प होता है.

विज्ञापनों के जाने-माने तरीके

  • Advantage+ प्लेसमेंट (इसे पहले ऑटोमेटिक प्लेसमेंट कहा जाता था)
    • Advantage+ प्लेसमेंट की मदद से, Facebook की मशीन लर्निंग आपके विज्ञापन को उन लोगों को दिखाती है, जिनकी आपके विज्ञापन के उद्देश्य के आधार पर ख़ास एक्शन लेने की ज़्यादा संभावना है.
  • कॉल-टू-एक्शन

अपने विज्ञापन के टेक्स्ट में अपना कॉल-टू-एक्शन बटन शामिल करें और हमारे कॉल-टू-एक्शन बटन का उपयोग करें. यहाँ जाकर हमारे ब्लॉग पोस्ट में फ़ंड जुटाने के और जाने-माने तरीके देखें.

कोई गड़बड़ी हुई
हमें यह वीडियो प्ले करते समय समस्या हो रही है.