इनसाइट
[15 सितंबर, 2025]
Meta: स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा स्टेडियम

दुनियाभर में स्पोर्ट्स को लेकर फ़ैन्स का नज़रिया बदल रहा है और Meta इस बदलाव को लीड कर रहा है. सितंबर 2025 में, हमने नेशनल रिसर्च ग्रुप (NRG) के साथ पार्टनरशिप की, ताकि यह दिखाया जा सके कि Meta टेक्नोलॉजी स्पोर्ट्स प्रेमियों, टीमों, लीगों और विज्ञापनदाताओं के लिए लोकप्रिय प्लेटफ़ॉर्म कैसे बन गया है. Meta एक्टिव कम्युनिटी बनाकर, रियल-टाइम में इंटरैक्शन की सुविधा देकर और बिज़नेस को मूल्यांकन करने योग्य परिणाम देकर डिजिटल स्पोर्ट्स के अनुभव (मैच से पहले, मैच के दौरान और मैच के बाद) का भविष्य बना रहा है.
यह रिसर्च अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ़्रांस, जर्मनी, ब्राज़ील और भारत के 18 वर्ष या उससे ज़्यादा उम्र के वयस्कों के बीच किया गया, जो स्पोर्ट्स प्रेमी हैं और जो कम से कम एक Meta प्लेटफ़ॉर्म पर स्पोर्ट्स कंटेंट से एंगेज होते हैं.
Meta की खास और प्रभावशाली ऑडियंस
Meta टेक्नोलॉजी दुनिया भर के स्पोर्ट्स के फ़ैन को एकजुट करती है. इसके लिए ऐसी अनोखी, उत्साही और प्रभावी ऑडियंस को साथ लाया जाता है, जो शायद कहीं और देखने को न मिलें. हमारी स्पोर्ट्स कम्युनिटी सिर्फ़ फ़ॉलोअर्स तक सीमित नहीं है - इसमें ट्रेंडसेटर हैं, संस्कृति को बढ़ावा देने वाले हैं और सपोर्ट एंगेजमेंट बढ़ाने की मुख्य वजह हैं.
- सुपरचार्ज्ड फ़ैनडम : Meta एक ऐसी जगह है जहाँ सबसे उत्साही और अनोखे फ़ैन्स मिलते हैं. हमारे 64% फ़ैन्स खुद को “सुपरफ़ैन्स”1 बताते हैं. ये वही लीडर्स हैं जिनका उत्साह डिजिटल फ़ैनडम का आकार बदलता है. ग्लोबल फ़ुटबॉल जैसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों से लेकर ई-स्पोर्ट्स और पिकलबॉल जैसे नए ट्रेंड के गेम्स तक, Meta फ़ैन्स की ऐसी कम्युनिटी तैयार करता है जिनकी प्रतिबद्धता पूरी दुनिया में खेल की संस्कृति को बढ़ावा देती है.
- बेजोड़ इन्फ़्लुएंस और खरीदारी की क्षमता: Meta की ऑडियंस सिर्फ़ गेम्स नहीं देखती, मौका मिलने पर हमेशा ब्रांड और विज्ञापन के साथ एंगेज करती है. Meta के स्पोर्ट्स फ़ैन ट्रेंड सेट करते हैं और लोगों द्वारा की जाने वाली खरीदारी पर उनका प्रभाव पड़ता है. जब वे एंगेज होते हैं, तो वे खरीदारी करते हैं, सुझाव देते हैं और आगे की दिशा तय करते हैं. 34% Meta स्पोर्ट्स फ़ैन्स Meta टेक्नोलॉजी पर स्पोर्ट्स कंटेंट देखने के बाद ब्रांड या स्पॉन्सर लिंक पर क्लिक करते हैं, किसी ब्रांड को फ़ॉलो करते हैं या मर्चेंडाइज़, टिकट या कोई सर्विस खरीदते हैं.
अगर आप सबसे उत्साही, एक्टिव और प्रभावशाली स्पोर्ट्स ऑडियंस तक पहुँचना चाहते हैं, उन्हें प्रेरित और कन्वर्ट करना चाहते हैं, तो Meta इसके लिए सबसे सही जगह है.
फ़ैन की जर्नी: सिर्फ़ गेम देखने से कहीं ज़्यादा
Meta का प्रभाव स्टेडियम के गेट तक सीमित नहीं रहता या गेम समाप्त होने पर खत्म नहीं होता. हम गेम के हर पहलू पर ध्यान देते हैं, फ़ैन के साथ हर पल जुड़े रहते हैं और हर इंटरैक्शन को सार्थक बनाते हैं.
- कभी खत्म न होने वाला एंगेजमेंट: Meta पर 96% से भी ज़्यादा स्पोर्ट्स फ़ैन्स लाइव गेम या ईवेंट से पहले, दौरान और बाद में Facebook, Instagram, WhatsApp, Messenger या Threads का उपयोग करते हैं - जो सभी प्रतिद्वंदी प्लेटफ़ॉर्म से बेहतर है और यह साबित करता है कि Meta का एंगेजमेंट कभी खत्म नहीं होता.
- स्टेडियम के बाहर एंगेज करना: सिर्फ़ देखें नहीं, शामिल हों. लगभग आधे (46%) लोग स्पोर्ट्स में शामिल होने के बजाय स्पोर्ट्स संबंधी कंटेंट सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर देखते हैं और इनमें से 25% समय वे सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट देखने में बिताते हैं जो स्पोर्ट्स से संबंधित नहीं है. यहाँ, फ़ैनडम 24 घंटे एक्टिव रहता है - फ़ैन्स मोबाइल के माध्यम से चीज़ें फ़ॉलो करते हैं, शेयर करते हैं और उत्साह बनाए रखते हैं, जिससे एक ऐसा रोमांचक माहौल बनता है जो कभी खत्म नहीं होता.
- फ़्लेक्सिबल प्लेटफ़ॉर्म डायनेमिक्स: Meta पर स्पोर्ट्स के लगभग एक तिहाई फ़ैन लाइव स्पोर्ट्स के दौरान Meta टेक्नोलॉजी (20%) और Meta व नॉन-Meta टेक्नोलॉजी (15%) के बीच आसानी से स्विच करते हैं. चाहे Instagram पर कोई रील शेयर करना हो, WhatsApp पर दोस्तों से चैट करना हो या Threads पर रिएक्शन देना हो, ये फ़ैन अपने बॉन्ड को मज़बूत बनाते हैं और अपने पसंदीदा स्पोर्ट्स और ब्रांड के लिए अपना कनेक्शन और गहरा करते हैं.
Meta फ़ैन्स को हर पल का आनंद लेने की सुविधा देता है और ब्रांड्स को इस रोमांचक अनुभव का हिस्सा बनने का मौका देता है.
लोकप्रिय प्लेटफ़ॉर्म के रूप में Meta
स्पोर्ट्स फ़ैन एंगेजमेंट में Meta लीडर है.
- खोजने में आसान और भरोसेमंद: Meta पर स्पोर्ट्स फ़ैन्स के लिए सबसे नए स्पोर्ट्स प्रोडक्ट और अनुभव हेतु Meta उनका पसंदीदा प्लेटफ़ॉर्म है. इन फ़ैन्स में से 60% का मानना है कि Meta अन्य सभी माध्यमों की तुलना में एक बेहतर प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ उन्हें स्पोर्ट्स से जुड़ी नई और बड़ी खबरें मिल सकती हैं, (YouTube 40%, TV 29% और TiKTok 13% सहित).
- स्पोर्ट्स कम्युनिटी को बढ़ाने वाला इंजन: हमारे प्लेटफ़ॉर्म तय करते हैं कि स्पोर्ट्स कम्युनिटी कैसे आगे बढ़े. Reels से लेकर रियल-टाइम चैट, इंस्टेंट हाइलाइट्स से लेकर वायरल कमेंटरी तक, Meta ऐसा मंच बनाता है जहाँ फ़ैन्स एक दूसरे से कनेक्ट करते हैं, जिससे रोज़ाना एंगेजमेंट बढ़ता है व यह तय होता है कि क्या ट्रेंडिंग में रहेगा और आगे क्या होगा.
Meta ऐसी जगह है जहाँ सभी बड़े मोमेंट होते हैं. इससे कम्युनिटी और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है.
कंटेंट और क्रिएटर्स का प्रभाव
Meta पर, हर कैंपेन, पार्टनरशिप और कंटेंट से लोगों के बीच चर्चा का विषय बदल सकता है और इससे वे प्रोडक्ट व ब्रांड के लिए अपना नज़रिया शेयर कर सकते हैं. क्रिएटर्स और एथलीट के साथ काम करके, ब्रांड प्रासंगिकता, विश्वसनीयता बढ़ा सकते हैं और लोगों तक अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं.
- ऐसा कंटेंट जो लोगों को आकर्षित करता है: Meta पर 83% स्पोर्ट्स फ़ैन्स रोमांचक हाइलाइट्स, एथलीट या टीम की पोस्ट और यूज़र या फ़ैन द्वारा बनाया गया कंटेंट देखने के लिए Meta पर आते हैं. और ये सिर्फ देखते नहीं हैं - 91% लोग एक्टिव रूप से काम करते हैं, कंटेंट को शेयर करते हैं, लाइक करते हैं, सर्च करते हैं और इसे अपने दोस्तों, परिवार और फ़ॉलोअर्स तक पहुँचाते हैं. असल में, Instagram के 70% यूज़र्स ऐसी कंपनी से प्रोडक्ट खरीदना पसंद करते हैं जो स्पोर्ट्स से जुड़ा विज्ञापन देते हैं.
- क्रिएटर्स एंगेजमेंट बढ़ाते हैं: चाहे वे उभरते स्टार हों, महान एथलीट हों या डिजिटल क्रिएटर्स, Meta पर उनकी पोस्ट से लोग ज़्यादा एंगेज करते हैं. Threads के 87% यूज़र्स अपने पसंदीदा एथलीट द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रोडक्ट को आज़माना चाहेंगे. ऐसे कोलेबरेशन से सिर्फ़ फ़ैनबेस नहीं बनता, बल्कि वे ब्रांड की बिक्री बढ़ाते हैं, डायरेक्ट रिस्पॉन्स पाते हैं और ऐसे परिणाम देते हैं जो ब्रांड के लिए ज़रूरी है.
Meta विज्ञापन इंडस्ट्री को और असरदार बनाता है
Meta, ब्रांड्स को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बनाता है, जहाँ उत्साह, क्रिएटिविटी और अनोखे आइडिया मिलकर ज़्यादा प्रभाव डालते हैं.
- मायने रखने वाला कन्वर्जन और एंगेजमेंट: Meta पर 89% स्पोर्ट्स फ़ैन्स Meta पर स्पोर्ट्स कंटेंट देखने के बाद कोई न कोई एक्शन लेते हैं. एक तिहाई से ज़्यादा फ़ैन्स ब्रांड या स्पॉन्सर लिंक पर क्लिक करते हैं, किसी ब्रांड को फ़ॉलो करते हैं या खरीदारी करते हैं - चाहे वह सामान हो, टिकट हो या कोई सर्विस हो - इससे पता चलता है कि फ़ैनडम वास्तविक बिज़नेस परिणामों पर प्रभाव डालता है.
- प्लेटफ़ॉर्म पर याद रखना: Meta पर 41% स्पोर्ट्स फ़ैन को याद है कि उन्होंने पिछले महीने Instagram पर प्रमोशनल स्पोर्ट्स कंटेंट देखा था, जबकि 28% को याद है कि उन्होंने यह कंटेंट Facebook पर देखा था. Meta टेक्नोलॉजी आपके ब्रांड को यूज़र्स की फ़ीड में सबसे ज़रूरी समय पर सामने रखती है.
स्पोर्ट्स की दुनिया को एक नई जगह मिल गई है - एक ऐसी एक्टिव कम्युनिटी, जहाँ फ़ैन्स, एथलीट, क्रिएटर्स और ब्रांड साथ मिलकर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को आगे बढ़ाते हैं. Meta सेंटर में है, जो एक अलग और उत्साही कम्युनिटी को बेहतरीन कंटेंट, रियल-टाइम बातचीत और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले क्रिएटर्स के साथ जोड़ता है.
स्पोर्ट्स फ़ैनडम का डिजिटल युग अब शुरू हो रहा है - और Meta सिर्फ़ इस कहानी को लिख नहीं रहा है, बल्कि हम इसको आगे लेकर जा रहे हैं.
दुनिया भर में सबसे एक्टिव फ़ैन कम्युनिटी के बीच अपनी पहचान बनाने हेतु तैयार हर टीम, लीग और ब्रांड के लिए आगे का रास्ता स्पष्ट है. यह जर्नी, फ़ैनडम और इसका आगे का रास्ता, सब Meta के सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर तय होता है.
पूरी Meta कंज़्यूमर स्पोर्ट्स रिपोर्ट (सितंबर 2025) देखें या अपनी Meta टीम से संपर्क करके जानें कि आपका ब्रांड Meta पर ग्लोबल स्पोर्ट्स चर्चा में कैसे प्रमुख भूमिका निभा सकता है.
सुपरफ़ैन को 0-10 के पैमाने पर स्पोर्ट्स में रुचि के स्तर के आधार पर परिभाषित किया गया है, जिसमें 8-10 अंक वाले लोग सुपरफ़ैन होते हैं, जबकि 0 का मतलब है कि वे बिल्कुल भी फ़ैन नहीं हैं और 10 का मतलब है कि वे सच्चे सुपरफ़ैन हैं


