प्रस्तुत हैं विज्ञापनदाताओं के लिए नए ब्रांड सेफ़्टी नियंत्रण

लोगों और विज्ञापनदाताओं को एक सुरक्षित वातावरण देने की ज़िम्मेदारी का पालन करते हुए हमने ब्रांड सेफ़्टी के लिए एक बहुमुखी नज़रिया रखा है और आज हम उनमें से हर एक के लिए अपडेट शेयर कर रहे हैं. इनमें तीन प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं:

  • सुरक्षित और सभी का स्वागत करने वाला समुदाय बनाना
  • सामग्री, प्रकाशकों और विज्ञापनों का उच्च गुणवत्ता वाला इकोसिस्टम बनाए रखना
  • उद्योग के साथ आगे बढ़कर सहयोग करना

सुरक्षित और सभी का स्वागत करने वाला समुदाय बनाना

ब्रांड सेफ़्टी में योगदान देने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि हानिकारक सामग्री को अपनी सेवाओं पर कहीं भी दिखाई देने से रोकने के लिए उसे उसके निकलने के स्थान पर ही रोक दिया जाए. हम ऐसा करने में हमेशा सफल नहीं होंगे लेकिन हम ऐसी प्रौद्योगिकी और लोगों में निवेश करते रहेंगे जो ऐसी सामग्री को ज़्यादा से ज़्यादा रोक पाएँ.

इसकी शुरुआत समुदाय मानकों से होती है जो यह तय करते हैं कि किस सामग्री की अनुमति है और किसकी नहीं. इन्हें लोगों को आवाज़ देने की हमारी प्रतिबद्धता के आधार पर बनाया गया है और लोग खुद को अभिव्यक्त कर पाएँ, इसके लिए उनका यह जानना ज़रूरी है कि वे सुरक्षित हैं. इसीलिए हमारे 35,000 लोग सुरक्षा पर काम कर रहे हैं जिसमें हर वर्ष अरबों फ़ेक अकाउंट निकालना शामिल है. हम दूसरे लोगों द्वारा देखे जाने से पहले फ़र्ज़ी ख़बरों का फैलना रोकने और हमारी नीतियों का उल्लंघन कर सकने वाली सामग्री को पहचानने के लिए प्रौद्योगिकी में भी निवेश कर रहे हैं. और हम Facebook को सुरक्षित और समावेशी बनाने की अपनी प्रगति को ट्रैक करने के लिए नियमित रूप से समुदाय मानक प्रवर्तन रिपोर्ट रिलीज़ करते हैं. हमारी हालिया रिपोर्ट में Instagram, आत्महत्या और ख़ुद को चोट पहुँचाना पर आधारित डेटा शामिल है और उसमें पहली बार आतंकवादी दुष्प्रचार पर विस्तारित डेटा भी शामिल किया गया है.

सामग्री, प्रकाशकों और विज्ञापनों का उच्च गुणवत्ता वाला इकोसिस्टम बनाए रखना

हमारे समुदाय मानक Facebook पर मौजूद सभी लोगों पर लागू होते हैं, लेकिन हमने प्रकाशकों, क्रिएटर और विज्ञापनदाताओं को ज़िम्मेदार बनाने के लिए अतिरिक्त नीतियाँ बनाई हैं. साथ ही, हम यह भी जानते हैं कि सभी व्यवसाय एक जैसे नहीं होते और कुछ व्यवसायों को प्रकाशक सामग्री में प्लेसमेंट के लिए अतिरिक्त नियंत्रणों की ज़रूरत हो सकती है, जैसे Facebook या Audience Network पर इन–स्ट्रीम और तत्काल लेख.

इसीलिए हम विज्ञापनदाताओं को ज़्यादा पारदर्शिता और उनके ब्रांड के अनुकूल प्रभावशाली टूल देने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं. आज हम अपने ब्रांड सेफ़्टी नियंत्रणों में प्रगति की घोषणा कर रहे हैं:

  • ब्लॉक सूचियाँ बनाने, डिलीवरी रिपोर्ट पाने और एक बार में एक अभियान पर लागू करने के बजाय अकाउंट के स्तर पर इन्वेंट्री फ़िल्टर सेट करने का काम बिज़नेस मैनेजर या विज्ञापन मैनेजर में एक ही जगह से करने का स्थान.
  • बेहतर बनाई गई डिलीवरी रिपोर्ट जो डाउनलोड करने की ज़रूरत के बिना विज्ञापनदाता को अकाउंट ID या प्रकाशक के अनुसार खोज करने की सुविधा देती हैं. जल्दी ही हम डिलीवरी रिपोर्ट में सामग्री के स्तर की जानकारी जोड़ेंगे.
  • यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे द्वारा बनाए जाने वाले ब्रांड सेफ़्टी नियंत्रण और टूल विज्ञापनदाताओं की ज़रूरतों को पूरा करते हैं, DoubleVerify, Integral Ad Science और OpenSlate के साथ एक नया ब्रांड सेफ़्टी साझेदार Zefr जुड़ गया है.
  • डायनेमिक सामग्री सेट जो Integral Ad Science, OpenSlate और Zefr के साथ काम करने वाले विज्ञापनदाताओं को सामग्री के स्तर के व्हाइटलिस्टिंग टूल प्रदान करते हैं. इन–स्ट्रीम प्लेसमेंट के लिए यह प्रारंभिक परीक्षण इन साझेदारों को विज्ञापनदाताओं के लिए उपलब्ध वीडियो को उनके ब्रांड की आवश्यकता के अनुसार नियमित रूप से अपडेट और एडजस्ट करने की सुविधा देता है.
  • हम Audience Network और Facebook पर इन-स्ट्रीम विज्ञापनों के लिए चयनित विज्ञापनदाताओं के साथ प्रकाशक व्हाइटलिस्ट का परीक्षण करना भी शुरू कर रहे हैं और अगले वर्ष इसका विस्तार करने की कोशिश करेंगे.

ये हमारे द्वारा आज ऑफ़र किए जाने वाले टूल पर आधारित हैं:

  • इस बात का नियंत्रण कि प्रकाशक या क्रिएटर सामग्री में उनका विज्ञापन कहाँ दिखाई देगा
  • प्रकाशक सूचियाँ ताकि विज्ञापनदाताओं को विज्ञापन के चलने के पहले यह जानकारी हो कि वह कहाँ दिखाई दे सकता है
  • प्रकाशक डिलीवरी रिपोर्ट ताकि वे यह समझ सकें कि उनके विज्ञापन वास्तव में कहाँ दिखाई दिए
  • किसी विज्ञापनदाता के विज्ञापनों को खास प्रकाशकों को डिलीवर होने से रोकने के लिए ब्लॉक सूचियाँ
  • इन्वेंट्री फ़िल्टर ताकि वे उस प्रकार की सामग्री चुन सकें जिसे वे अपने व्यवसाय से जोड़ना चाहते हैं और शेष को फ़िल्टर करके हटाना चाहते हैं
  • विज्ञापनदाताओं को और भी ज़्यादा विकल्प देने के लिए तृतीय पक्षों के साथ साझेदारियाँ

ये सभी नीतियाँ और नियंत्रण मिलकर लोगों, प्रकाशकों और विज्ञापनदाताओं के लिए एक गुणवत्तापूर्ण इकोसिस्टम बनाते हैं.

उद्योग के साझेदारों के साथ आगे बढ़कर सहयोग करना

ब्रांड सेफ़्टी पूरे विज्ञापन उद्योग के लिए एक चुनौती है और इसीलिए हम ज्ञान शेयर करने के लिए उद्योग के साझेदारों के साथ सहयोग करते हैं, एकमत होते हैं और सभी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म को व्यवसायों के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में काम करते हैं.

  • हमने JICWEBS के डिजिटल ट्रेडिंग स्टैंडर्ड्स ग्रुप का ब्रांड सेफ़्टी ऑडिट पूरा किया है और IAB UK गोल्ड स्टैंडर्ड प्राप्त किया है.
  • हम वर्ल्ड फ़ेडरेशन ऑफ़ एडवर्टाइज़र के Global Alliance for Responsible Media (GARM) के कार्यसमूह का एक सक्रिय भाग हैं. एक ज़्यादा चिरस्थायी और ज़िम्मेदार डिजिटल इकोसिस्टम बनाने के लिए GARM वैश्विक ब्रांड, मीडिया एजेंसियों, मीडिया स्वामियों और प्लेटफ़ॉर्म और उद्योग की इकाइयों के साथ इस दिशा में अग्रणी रूप से काम कर रहा है.
  • सामग्री की समीक्षा करने और हमारे समुदाय मान लागू करने के लिए हमारी ऑपरेशन टीमें किस तरह काम करती हैं, इस बारे में और जानकारी देने के लिए हम उद्योग की इकाइयों के साथ सत्रों का आयोजन कर रहे हैं.

भले ही हम अपने प्लेटफ़ॉर्म पर हानिकारक सामग्री को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करते, लेकिन हम जानते हैं कि इसका सटीकता से पालन मुश्किल है. इसीलिए हम उद्योग के साथ काम करके, सभी विषयों के विशेषज्ञों को सूचीबद्ध करके और विज्ञापनदाताओं द्वारा चाही गई प्रौद्योगिकी, टूल और सुधारों में निवेश करके इस चुनौती पर पूरी कंपनी में काम कर रहे हैं. सुरक्षित Facebook और Instagram व्यवसायों सहित सभी लोगों के लिए अच्छा होता है और हम इसी दिशा में काम करते रहेंगे.